Lok Sabha Chunav: चिराग ने कहा- RJD का गाली देना कल्चर है, आज मेरी मां को गाली दी गई है, कल बिहार की...

Lok Sabha Chunav: बिहार में प्रथम चरण का मतदान थमने के बाद अब दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। पक्ष और विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग तेज़ हो चुकी है। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी NDA गठबंधन की तारीफ़ों के कसीदे पढ़े

चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के नाम पर लोगों में उत्साह है। कई ऐसे लाभार्थी हैं जो प्रधानमंत्री जी के गरीब जन कल्याण योजना से लाभान्वित हुए हैं। वे लोग आज पूरे समर्पण भाव से हमारे प्रधानमंत्री के प्रति अपना विश्वास प्रकट कर रहे हैं।

lok sabha chunav 2024 Chirag paswan on RJD Abusing his mother Tejashwi is liar RJD is not good

हमारे नेता और पिता स्व. रामविलास पासवान के द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब जन कल्याण अन्न योजना से देश में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है, ऐसे लोगों को हमारे प्रधानमंत्री पर अटूट विश्वास है और वे लोग चाहते हैं कि सरकार बना रहे।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के पहले चरण की सभी चार सीटें हम लोग जीत रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर जिस तरह से एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे साफ जाहिर है कि 400 पार का लक्ष्य हम लोग हासिल करेंगे।

चिराग पासवान ने तेजस्वी के विजन को लेकर कहा कि ये लोग बिहार के विकास की बात करते हैं, लेकिन क्या गरीब, दलित को डरा कर विकास किया जा सकता है? राजद की सोच दलित विरोधी है। आज के समय में किसी भी सभ्य समाज के लोग इनके साथ नहीं है।

इसी व्यवहार के कारण मुस्लिम और यादव समाज के लोग इनसें अब दूर होने लगे हैं। यह लोग बस अपने परिवार को ही प्राथमिकता देते हैं। राष्ट्रीय जनता दल का गाली देना कल्चर है। आज मेरी मां को गाली दी गई, कल गांव की महिला, बहन- बेटी को उनके कार्यकर्ता गाली देंगे।

तेजस्वी यादव झूठ बोल रहे हैं वह उस समय भाषण नहीं दे रहे थे। राजद की वजह से बिहार से लोगों का पलायन हुआ है। बिहार की जनता को अब इस पर विचार करना होगा। उन्हें जंगलराज को याद करना होगा।

बिहार के लोगों को समझना होगा कि आखिर बिहार के लोग उस समय क्यों पलायन करने पर मजबूर थे। इसके बाद भी यदि राजद के नेतृत्व वाली पार्टी या उनके गठबंधन वाले कोई नेता यदि चुनाव जीतकर जाते हैं तो वहां पर मां, बहन, बेटी और गरीब परिवार के लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+