Bihar Election 2024: JDU की नींव हिलाने के लिए BJP की एक और सियासी चाल, 24 जून का है इंतज़ार

Bihar BJP-JDU News: बिहार में आगामी चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियों ने सियासी ज़मीन तलाशनी शुरू कर दी है। एक तरफ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने BJP के ख़िलाफ़ विपक्षी एकता को मज़बूत करने की मुहिम चला रखी है। वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा ने जदयू की सियासी नींव हिलाने के 'राजनीतिक जाल' बिछानी शुरू कर दी है।

रामचरितमानस पर कथित तौर पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के थिंक टैंक का साथ उनसे छूटने वाला है। खबर आ रही है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव भाजपा का दामन थामने वाले हैं।

Lok Sabha Election 2023

सेवानिवृत प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद यादव भी अपने छोटे भाई प्रोफेसर चंद्रशेखर (शिक्षा मंत्री, बिहार) की तरह रामचरित मानस पर सवाल उठाते आए हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में 24 जून प्रो. चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

प्रदेश के सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि मधेपुरा से ताल्लुक रखने वाले रामचंद्र प्रसाद यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद बिहार के कोसी क्षेत्र में बीजेपी की सियासी ज़मीन काफी मज़बूत हो जाएगी। आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके रामचंद्र प्रसाद यादव ने अपने सियासी सफर की शुरुआत लोजपा से की थी।

प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद याजव हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज से रियायर हुए हैं। अब वह अपनी सियासी पारी भारतीय जनता पार्टी के साथ शुरू करने जा रहे हैं। चर्चा है कि झंझारपुर में भाजपा कार्यक्रम में 24 जून को जेपी नड्डा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा) शिरकत करने वाले हैं। इसी दौरान प्रो. रामचंद्र भाजपा का दामन थामेंगे।
बिहार की सियासत में सीएम नीतीश कुमार की परेशानी बढ़ाने वाले शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर की परेशानी बढ़ने वाली है, क्योंकि उनके थिंक टैंक कहे जाने वाले बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव अब उनके साथ नहीं होंगे। वह भाजपा के लिए रणनीति तय करेंगे।

प्रदेश में यह कहा जाता रहा है कि प्रो. चंद्रशेखर अपने बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव की सलाह के ज़रिए अपने सियासी सफर में यहां तक का मुकाम हासिल किया है। यह भी चर्चा तेज़ है कि प्रो. रामचंद्र प्रसाद यादव भाजपा में जाने से बिहार में विपक्षी एकता को झटका लग सकता है, क्योकि रामचंद्र प्रसाद 'गेम सेटर' की तरह सियासी फिज़ा बदल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+