Bihar Chunav Result 2024: बिहार में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही RJD! क्या परिवारवाद है पिछड़ने की वजह?
Bihar Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए और और इंडी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, बिहार में विपक्षी गठबंधन के लिए स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं दिख रही। इस बार आरजेडी को लेकर काफी उम्मीदें थी लेकिन रुझानों को देखें तो स्थिति कुछ खास अच्छी नजर नहीं आ रही।
जेडीयू जहां 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं बीजेपी 3 सीटें जीतने के साथ 9 अन्य सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आरजेडी केवल 4 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है। एनडीए कुल मिलाकर 32 सीटों पर आगे है जबकि इंडी गठबंधन केवल 8 सीटों पर (खबर लिखे जाने तक) आगे चल रही है। ऐसे में आरजेडी, जिसके काफी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, के पिछड़ने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

परिवारवाद डुबो देगी RJD की नैया?
आखिर आरजेडी के रुझानों में पिछड़ने की वजह क्या है? क्या परिवारवाद आरजेडी की नैया को डुबोने वाला है? दरअसल, आरजेडी पर शुरू से ही परिवार को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है। इस बार भी आरजेडी ने लालू परिवार के सदस्यों को चुनाव में ज्यादा महत्त्व दिया है।
NDA ने बनाई बढ़त!
एक ओर जहां लगातर तीसरी बार पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सारण लोकसभा सीट से लालू यादव की छोटी बिटिया रोहिणी आचार्या को टिकट मिला। रोहिणी पहली बार राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और सीधे लोकसभा का टिकट मिलना बड़ी बात है।
ऐसे में लोकसभा चुनाव में आरजेडी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए एक बार फिर परिवारवाद को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बता दें, अभी तक के रुझानों में केवल पाटलिपुत्र, जहानाबाद औरंगाबाद और बक्सर लोकसभा सीट पर आरजेडी ने बढ़त बनाई हुई है। लालू परिवार की बड़ी बिटिया मीसा भारती ने पाटलिपुत्र सीट पर (खबर लिखे जाने तक) बढ़त बनाई हुई है।












Click it and Unblock the Notifications