Bihar Chunav Result 2024: गया सीट पर RJD साफ, जीतन राम मांझी 101812 वोटों के साथ जीते
Gaya Chunav Result 2024: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक जीतन राम मांझी बिहार की गया सीट पर 101812 वोटों के अंतर से जीत गए हैं। राजद उम्मीदवार कुमार सर्वजीत को मांझी ने इस सीट पर पछाड़ा है।
गया में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में जदयू के विजय कुमार उर्फ विजय मांझी कर रहे हैं, जिन्होंने 2019 में जीतन राम मांझी को 15,2426 मतों के अंतर से हराया था। 2014 में बीजेपी के हरि मांझी ने राजद के रामजी मांझी को हराकर यह सीट जीती थी।
यह भी देखें: Exit Poll: NDA में आने से नीतीश को नुकसान, लेकिन 3 बार हार चुके जीतन मांझी की खुल सकती है किस्मत

फल्गु नदी के तट पर स्थित होने के कारण गया धार्मिक रूप से एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित महाबोधि महाविहार (मंदिर), जहां गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था, इस निर्वाचन क्षेत्र में स्थित है। इसके साथ ही यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
'हम' के संस्थापक अध्यक्ष मांझी ने नीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी से जुड़े रहते हुए 2014 से 2015 तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद, जदयू ने राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ अपना गठबंधन समाप्त कर दिया, जिससे मांझी सरकार में अस्थिरता पैदा हो गई।
10 महीने बाद जेडीयू ने नीतीश कुमार को सीएम बनाने के लिए मांझी से इस्तीफा देने को कहा। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया, जिसके कारण जदयू ने मांझी को निष्कासित कर दिया।
2014 से पहले, मांझी ने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह 1996 से 2005 तक राजद राज्य सरकार में भी मंत्री थे। पहले लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में और फिर उनकी पत्नी राबड़ी देवी, जिन्होंने चारा घोटाले में यादव को दोषी ठहराए जाने के बाद सीएम की कुर्सी संभाली थी।
हम के संस्थापक जीतन राम मांझी अपनी यात्रा के दौरान कई राजनीतिक दलों से भी जुड़े रहे। वो 1980-1990 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1990-1996 के दौरान जनता दल, 1996-2005 के दौरान राष्ट्रीय जनता दल और 2005-2015 के दौरान जेडीयू में थे। मई 2015 में, मांझी ने एक नई राजनीतिक पार्टी 'हम' के स्थापना की घोषणा की।
यह भी देखें: Gaya Lok Sabha Seat: मांझी सरनेम फ़ैक्टर नहीं, जीत के लिए इन समुदाय के मतदाताओं का साथ ज़रूरी












Click it and Unblock the Notifications