Exit Poll: NDA में आने से नीतीश को नुकसान, लेकिन 3 बार हार चुके जीतन मांझी की खुल सकती है किस्मत
Bihar Gaya Seat Exit Poll 2024 : लोकसभा चुनाव आखिरी चरण मतदान समाप्त होने के बाद विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने एग्ज़िट पोल के नतीजे दिखाए। बिहार की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार गया संसदीय क्षेत्र के एग्ज़िट पोल पर सभी की निगाहें टिकी हुईं थी।
क्योंकि इस सीट से चौथी बार बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने चुनावी ताल ठोकी है। इस बार वह एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की टिकट पर चुनावी दांव खेला है। मांझी का मुकाबला महागठबंधन के सहयोगी दलो में शामिल राजद नेता कुमरा सर्वजीत से है।

कुमार सर्वजीत पिछली बार महागठबंधन की सरकार में मंत्री रह चुक हैं, बोधगया सीट से मौजूदा विधायक हैं। गया लोकसभा सीट से इससे पहले भी जीतन राम मांझी 3 बार लोकसभा चुनाव में किस्मत आज़मा चुके हैं। लेकिन उन्हे कामयाबी नहीं मिली। इस बार फिर उन्होंने चुनावी दांव खेला है।
जीतनराम मांझी ने पहली बार कांग्रेस की टिकट पर गया से साल 1991 में चुनाव लड़ा था। दूसरे नंबर पर जगह बनाई थी। साल 2014 में जदयू की टिकट पर गया से चुनावी दांव खेला लेकिन तीसरे नंबर पर रहे। 2019 के चुनाव में जीतन मांझी की पार्टी HAM, महागठबंधन से सहयोगी दलों में शामिल हुई।
2019 में फिर उन्होंने गया सीट से चुनावी बिगुल फूंका लेकिन दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। जदयू उम्मीदवार विजय कुमार मांझी ने उन्हें हराया था। एनडीए मे शामिल होने से नीतीश को फायदा होता नहीं दिख रहा है, लेकिन इस बार मांझी की लॉटरी लगती हुई दिख रही है।
इंडिया टीवी के एग्ज़िट पोल में बिहार से जुड़े चौंकाने वाले आंकड़े पेश किये गए हैं। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एक बार फिर से भाजपा का कमल खिलने की उम्मीद है। वहीं सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को आंकड़ों में नुकसान होता दिख रहा है। ऐसा भी कह सकते हैं कि नीतीश का तीर निशाने पर नहीं लगा।
एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल जीतन राम मांझी की पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को जीत मिलती दिख रही है। ग़ौरतलब है कि मांझी की पार्टी को एनडीए की तरफ़ से 1 सीट गया संसदीय क्षेत्र मिला था, जहां से खुद मांझी ने चुनावी दांव खेला और एग्जिट पोल के नतीजे उनके फेवर में आते दिख रहे हैं। ऐसा कहना ग़लत नहीं होगा कि एनडीए में आने से मांझी की लॉटरी लगती दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications