Lok Sabha Chunav Result 2024: 3 बार मिली हार, चौथी बार लहराया जीत का परचम, मांझी ने कहा थे- फेल है ‘MY समीकरण’
Jitan Ram Manjhi Won Gaya Seat: बिहार की गया लोकसभा सीट NDA ने जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के खाते मे दी थी। जहां से पूर्व सीएम जीतन मांझी ने खुद ही अपनी पार्टी के बैनर तले चुनावी ताल ठोकी।
चुनाव प्रचार के दौरान वन इंडिया से ख़ास बातचीत में उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए पीएम मोदी के 400 पार नारा भी बुलंद किया था। हालांकि चार सौ पार तो नहीं हुआ लेकिन उनकी तपस्या ज़रूर सफ़ल हो गई।

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एनडीए की तरफ़ से प्रत्याशी बनाये जाने पर आभार भी व्यक्त किया था। मांझी ने कहा था कि उम्मीदवार बनाने के लिए गठबंधन के तमाम साथियों का शुक्रगुज़ार हूं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाएंगे।
देश भर में एनडीए नेताओं में जीत का जोश है, हम लोग पूरी मेहनत से जनता के बीच जा रहे है। मतदाताओं का हम लोगों को प्यार मिल रहा है। बिना नाम लिए राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग 'एम-वाई' समीकरण की राग अलाप रहे थे, वह पूरी तरह से फेल हो चुका है।
मेरे साथ समाज के हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं, सभी धर्म और समुदाय (अगड़ा-पिछड़ा) के लोगों सहयोग मिल रहा है। क़दम से क़दम मिलाकर हम लोग चल रहे हैं। इस बार गया में एतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे हैं। गया की जनता समेत पूरी देश की जनता पीएम मोदी को 2025 के बाद 2030 में भी प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं अपने जनता के सुख और दुख में उनके साथ खड़ा रहता हूं। यह वजह है कि जहां जाता हूं वहां मुझे परिवार की तरह ही प्यार और सम्मान दिया जाता है। मैं कोई एक दिन का विधायक या नेता नहीं हूं। काफी लंबे समय से राजनीति में हूं।
जनता की सेवा से ही राजनीत करता आ रहा हूं। इस बार मेरे पास गया के लिए बहुत कुछ है, निश्चित तौर पर जीत के बाद नया इतिहास रचेंगे। मतगणना के बाद वाकई जीतन मांझी ने इतिहास रच दिया उन्हें 4 लाख 94 हजार 960 वोट पड़े। 1 लाख 1812 के अंतर से महागठबंधन उम्मीदवार कुमार सर्वजीत को हराया।












Click it and Unblock the Notifications