Lok Sabha Chunav: पूर्णिया से पप्पू यादव लड़ेंगे चुनाव!, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का आज हो सकता है ऐलान

Lok Sabha Election 2024: बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद की ख़बर सामने आ रही थी। राजद द्वारा एकतरफ़ा उम्मीदवारों की घोषणा पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। वहीं सियासी गलियारों में भी यह चर्चा तेज़ थी कि 'इंडिया गठबंधन' के सहयोगी दलों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच ही सीट बंटवारे को लेकर ज्यादा मामला बिगड़ता हुआ नज़र आ रहा था। राजद कांग्रेस को 5 से 6 सीटें देना चाह रही है। वहीं कांग्रेस 10 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाह रही है। बेगूसराय, औरंगाबाद, सुपौल और कटिहार सीटें कांग्रेस की पहली पसंद थी।

Lok Sabha Chunav 2024 Pappu Yadav Will Contest From Purnia Seat India Alliance Candidate List Today

बिहार में राजद खुद को सुप्रीम मानते हुए, बिना सहयोगी दलों से राय लिये उम्मीदवारों की घोषणा करते चली आ रही थी। इस वजह से भी महागठबंधन में महासंकट के बाद मंडराने लगे थे। कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय करने के बाद पप्पू यादव ने साफ तौर पर कह दिया है कि पूर्णिया से ही चुनाव लड़ेंगे।

जदयू से राजद में शामिल हुई विधायक बीमा भारती को राजद पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारना चाह रही थी। कांग्रेस के दिग्गज नेता निखिल कुमार ने भी औरंगाबाद लोकसभा सीट पर दावेदारी जताई है। कांग्रेस भी पहले से ही औरंगाबाद सीट अपने खाते में पहले से चाह रही थी।

ग़ौरतलब है कि राजद ने नवादा लोकसभा सीट से श्रवण कुशवाहा, औरंगाबाद लोकसभा सीट से अभय कुशवाहा, गया लोकसभा सीट से कुमार सर्वजीत और जमुई लोकसभा सीट से अर्चना रविदास को प्रत्याशी बनाया है। इस वजह से भी महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहयोगी दलों में मतभेद है।

सूत्रों की मानें तो अब 'इंडिया गठबंधन' के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है। पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव ही चुनावी दांव खेलेंगे। आज किसी भी वक्त राजद, कांग्रेस और वामदल अपनी पार्टी सीट और उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+