Lok Sabha Chunav: बिहार में भाजपा की लिस्ट जारी, जानिए किसका कटा टिकट, किसे पार्टी ने दी तरजीह
Bihar BJP Candidate List: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एनडीए और इंडिया गठबंधन की तरफ़ उम्मीदवारों की लिस्ट आनी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने भी बिहार में एनडीए गठबंधन के तहत सभी 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने पुराने चेहरों को ज्यादा तरजीह दी है। इस बार भाजपा की टिकट पर पश्चिम चंपारण से डॉ. संजय जयसवाल चुनावी दांव खेलेंगे। वहीं पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

मधुबनी लोकसभा सीट से अशोक कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं अररिया से भाजपा की टिकट पर प्रदीप कुमार सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगे। दरभंगा लोकसभा सीट से गोपाल जी ठाकुर को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने राज भूषण निषाद को उम्मीदवार बनाया है। महाराजगंज लोकसभा सीट से जर्नादन सिंह सिग्रीवाल को भाजपा ने टिकट दिया है। सारण लोकसभा सीट से राजीव प्रताप रूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है।
उजियारपुर से नित्यानंद राय को भाजपा ने टिकट दिया है। बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। पटना साहिब से रवि शंकर प्रसाद को भाजपा ने टिकट दिया है। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राम कृपाल यादव को टिकट दिया है।
आरा लोकसभा सीट से आर के सिंह भाजपा की टिकट पर चुनावी दांव खेलेंगे। वहीं बक्सर लोकसभा सीट से मिथिलेश तिवारी भाजपा की टिकट पर चुनावी दांव खेलेंगे। सासाराम लोकसभा सीट से शिवेश राम को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
औरंगाबाद लोकसभा सीट से सुशील कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है। नवादा लोकसभा सीट से विवेक ठाकुर भाजपा की टिकट पर चुनावी दांव खेलने वाले हैं।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications