Bihar Politics: लोजपा रामविलास नेता राजू तिवारी ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, लगाये गंभीर आरोप

Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाया है।

राजू तिवार ने प्रदेश सरकार पर लोजपा नेताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आए दिन बिहार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। मौजूदा सरकार, राज्य कर्मियों और उनसे जुड़े नेताओं को प्रशासन का भय दिखाकर जुबान बंद करने की लगातार कोशिश कर रही है।

bihar breaking news, bihar trending news, bihar top news, bihar latest update, bihar news today, trending news bihar, bihar news, bihar samachar, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार ब्रेकिंग, बिहार अपडेट न्यूज़, खबर बिहार, बिहार न्यूज़ अपडेट, bihar latest news update, bihar, बिहार

आपको बता दें कि पिछले 2 अक्टूबर से प्रदेश में जीविका दीदी के 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। जीविका कैडर संघ के तत्वावधान में विगत दिनों चंपारण से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी अधिकार यात्रा की शुरुआत की गई।

इस यात्रा में जीविका दीदीयों के सेवा संबंधी वाजिब मांगों को लेकर शांतिपूर्ण यात्रा की जा रही थी। प्रदेश सरकार उनकी मांगों से घबराकर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। इसलिए बेवजह लोजपा रामविलास नेता अचुत्यानंद सिंह के आवास पर पुलिस पहुंची।

अचुत्यानंद सिंह के परिजनों को अनावश्यक प्रताड़ित कर रही है। प्रशासन द्वारा तरह-तरह की धमकियां भी दी जा रही हैं जो बेहद अलोकतांत्रिक है। राजू तिवारी ने कहा कि अचुत्यानंद सिंह के घर जाकर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताड़ित करना न्यायसंगत नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की है कि अचुत्यानंद सिंह के घर जाकर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताड़ित करने के मामले को अभिलंब रोका जाए । उनके परिजनों को धमकाने की घटना तानाशाही है। इसके साथ ही राजू तिवारी ने कहा कि ऐसी तमाम प्रशासनिक और सरकारी षड्यंत्र को प्रदेश सरकार अविलंब रोके। प्रदेश सरकार अपने रवैय्या नहीं बदलती है तो इस तानाशाही रवैये के खिलाफ़ पार्टी को मजबूरी में आंदोलन करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+