चिराग और तेजस्वी को साथ देखने वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा- पिता ने जो कहा उसके बाद हम कुछ नहीं कह सकते

पटना। बिहार के जमुई से लोजपा सांसद चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव से बुधवार को मुलाकात की। वहीं मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं तेजस्वी यादव से मिला हूं, उन्हें 12 सितंबर को होने वाली अपने पिता की बरखी में आमंत्रित करने के लिए आया था। मैं कल दिल्ली में लालू प्रसाद यादव से भी मिलूंगा। मेरा उद्देश्य उन सभी को श्रद्धांजलि देने के लिए आमंत्रित करना है जिन्होंने उनके साथ काम किया है। मुझे सीएम से भी मिलने की उम्मीद है।

Recommended Video

      Tejashwi Yadav से मिले Chirag Paswan, मीडिया के सवालों पर क्या बोले? | वनइंडिया हिंदी
      ljp mp chirag paswan met with tejashwi yadav

      वहीं तेजस्वी यादव ने भी मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि वह चिराग और तेजस्वी को साथ देखना चाहते हैं इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने वही कहा जो हम कहना चाहते थे। लालू जी ने जो कहा था उसके बाद हम कुछ नहीं कह सकते

      बता दें कि बीते मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरानचिराग पासवान ने उन बातों को भी खारिज कर दिया है कि रामविलास पासवान की मूर्ति लगाकर उनकी पार्टी उनके पिता के दिल्ली में तीन दशक तक निवास रहे आवास को अपने नियंत्रण में रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि विधायिका के सदस्य रहते हुए उनके पिता ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिसे अतिक्रमण या कानून का उल्लंघन माना जाए।

      इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस समय सरकार ने मुझे यहां रहने की अनुमति दी है। यह मूर्ति दिवंगत नेता के लिए पार्टी का प्रेम है और जब वैकल्पिक व्यवस्था होगी तो उसे स्थानांतिरत कर दिया जाएगा। इस मूर्ति को मेरी और से संपत्ति पर अतिक्रमण के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि वह कभी ऐसा किसी कार्य का समर्थन नहीं करेंगे जो इसके खिलाफ जाए। पार्टी की योजना देश के हर जिले में उनके पिता की मूर्ति लगने की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+