बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने हासिल किया बहुमत, 131 वोट मिले

पटना। बिहार में रातों रात बदले राजनीतिक समीकरण का आज टेस्ट हो गया।। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड को विधानसभा में बहुमत साबित कर लिया। 243 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है हालांकि नीतीश के पक्ष में 131 वोट पड़े। भाजपा नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने 26-27 जुलाई देर रात दावा किया था कि उनके पास 132 विधायकों का समर्थन है जिसमें 71 जेडीयू, 53 बीजेपा, 2 रालोसपा, 2 लोजपा, 1 हम और तीन निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

Recommended Video

    Nitish Kumar reacts on Tejashwi Yadav after floor test

    वहीं बात अगर बिहार में एक मात्र बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की करें तो उनका दावा था कि आरजेडी के 80,कांग्रेस के 27, माकपा-एमएल के 2 और कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला हुआ है। इतना ही नहीं राजद नेताओं का दावा यह भी था कि भाजपा के खिलाफ साल 2015 के दिसंबर में चुनाव जीतने वाले कई विधायक उनके पाल में आ सकते हैं। राजद सुप्रीम कोर्ट जाने की बात भी कर रही है। हालांकि नीतीश के विरोध में कुल 108 वोट ही पड़े। बता दें कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट आज 11 बजे से शुरू हुआ था।

    पढ़ें विधानसभा में बहुमत परीक्षणके दौरान क्या-क्या हुआ

    Live: बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने हासिल किया बहुमत, 131 वोट मिले

    • दोपहर 1.42 बजे- मुझे खुशी है कि नीतीश कुमार ने समय से कदम उठाया- सुशील कुमार।
    • दोपहर 1.40 बजे- सुशील कुमार ने कहा नए गठबंधन को मिला पूर्ण बहुमत। राजद जदयू का गठबंधन था बेमेल।
    • दोपहर 1.20 बजे- तेजस्वी ने कहा- विधानसभा में आज कुछ सवाल पूछे लेकिन भाजपा और नीतीश कुमार के पास उनका कोई जवाब नहीं था।
    • दोपहर 1.18 बजे- मैंडेट महागठबंधन के पक्ष में था। आज उस मैंडेट को भाजपा और नीतीश कुमार ने अपमानित करने का काम किया है।
    • दोपहर 1.15 बजे- फ्लोर टेस्ट के बाद तेजस्वी ने मीडिया से कहा- आज विश्वास मत के खिलाफ राजद, कांग्रेस, माले ने खिलाफ में मतदान किया।
    • दोपहर 1.07 बजे- 108 वोट नीतीश के विरोध में पड़े।
    • दोपहर 1.07 बजे- 131 विधायकों के वोट। 1 विधायक सदन मे नहीं था मौजूद।
    • दोपहर 1.05 बजे- नीतीश कुमार ने फ्लोर टेस्ट जीता।
    • दोपहर 12.52 बजे- सुशील मोदी ने कहा- जनादेश बेमानी संपत्ति बचाने के लिए नहीं था। 26 साल में 26 बेनामी संपत्ति का मालिक बनने का जनादेश नहीं था।
    • दोपहर 12.50 बजे- सुशील मोदी ने राजद और कांग्रेस का शुक्रिया अदा किया। कहा अगर तेजस्वी ने इस्तीफा दिया होता तो मैं यहां नहीं होता।
    • दोपहर 12.33 बजे- नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार आगे चलेगी, बिहार की खिदमत करेगी।
    • दोपहर 12.32 बजे- नीतीश कुमार ने कहा- सांप्रदायिकता की आड़ में भ्रष्टाचार नहीं बर्दाश्त कर सकते।
    • दोपहर 12.30 बजे- नीतीश कुमार ने कहा सत्ता सेवा के लिए होती है, भोग के लिए नहीं।
    • दोपहर 12.15 बजे- नीतीश कुमार का भाषण शुरू।
    • दोपहर 12. 10 बजे- नंदकिशोर का भाषण खत्म।
    • सुबह 11.50 बजे- तेजस्वी का भाषण खत्म, अब भाजपा के नंदकिशोर दे रहे हैं भाषण।
    • सुबह 11.47 बजे- तेजस्वी ने कहा - नीतीश जी आपको शर्म नहीं आई, सुशील मोदी के बगल बैठने में?
    • सुबह 11.46 बजे- तेजस्वी ने कहा - पहले बिहार की बोली लगाई थी, इस बार सीएम की बोली लगाई है।
    • सुबह 11.45 बजे- आप चंपारण यात्रा निकालते हैं और बापू के हत्यारे की गोद में जाकर बैठ जाते हैं: तेजस्वी यादव
    • सुबह 11.46 बजे- तेजस्वी ने कहा हमने कभी कोई दबाव नहीं डाला।
    • सुबह 11.42 बजे- योगी और कई भाजपा नेताओं पर गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, नीतीश जी क्या उनसे इस्तीफे के लिए कहेंगे: तेजस्वी यादव
    • सुबह 11.40 बजे- भाजपा के साथ जाने के लिए मुझे फंसाया -तेजस्वी
    • सुबह 11.35 बजे- तेजस्वी ने कहा देश जानता है नीतीश का कितना है आधार।
    • सुबह 11.25 बजे- तेजस्वी ने कहा हमारे पास 80 विधायक हैं, नीतीश जी जानते थे कि वो हमें बर्खास्त नहीं कर सकते।
    • सुबह 11.15 बजे- तेजस्वी ने कहा अगर हिम्मत थी तो मुझे बर्खास्त कर देते।
    • सुबह 11.06 बजे- विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया गया।
    • सुबह 11.05 बजे- तेजस्वी विपक्ष का नेता घोषित।
    • सुबह 11.03 बजे- सदन में हो रहा है हंगामा, तेजस्वी पढ़ रहे हैं भाषण।
    • सुबह 10.55 बजे- तेजस्वी यादव पहुंचे, पत्रकारों से कहा- धैर्य रखें।
    • सुबह 10.50 बजे- राजद की याचिका हाईकोर्ट में मंजूर।
    • सुबह 10.30 बजे- सुशील कुमार मोदी विधानसभा पहुंचे, राजद विधायकों ने घेरा।
    • सुबह 10:20 बजे- नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे, कुछ ही देर में बहुमत परीक्षण होगा शुरू।
    • सुबह 10:00 बजे- बहुमत परीक्षण के दौरान हंगामे के आसार,नहीं होगा सीधा प्रसारण
    • सुबह 9.55 बजे- जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने गठबंधन पर कुछ भी टिप्पणी करने से किया इनकार।
    • सुबह 9.55 बजे- बिहार विधानसभा के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
    • सुबह 9.50 बजे- राजद ने की गुप्त मतदान की मांग।
    • सुबह 9.35 बजे- हम साबित कर देंगे बहुमत- शहनवाज हुसैन।
    • सुबह 9.35 बजे- शहनवाज हुसैन ने कहा- साल 2020 में सीएम उम्मीदवार होंगे नीतीश।
    • सुबह 9.30 बजे- राजनीति लोगों की सेवा करने के लिए है यह धन या संपत्ति इकट्ठा करने का माध्यम नहीं है: नीरज कुमार जेडी(यू)
    • सुबह 9.25 बजे- मुख्यमंत्री आज पूरी तरह से पूर्ण बहुमत प्राप्त करेंगे- नीरज कुमार, जेडी (यू)
    Live: तेजस्वी विपक्ष के नेता घोषित, सदन में हो रहा है हंगामा

    कल ही हुआ शपथ ग्रहण

    गौरतलब है कि 26 जुलाई को देर शाम नीतीश कुमार ने राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उसके बाद भाजपा ने उन्हें बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा भी कर दी। देर रात नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना दावा पेश किया और विधायकों की पेरड भी हुई।

    इसके बाद अगले दिन गुरुवार (27 जुलाई) को सुबह 10 बजे नीतीश कुमार को बतौर मुख्यमंत्री और सुशील कुमार मोदी को बतौर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ राज्यपाल केशरी नाथ ने दिलाई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+