सीएम नीतीश कुमार ने शराब न पीने की दिलाई शपथ, कहा- पुलिस कहीं भी जांच के लिए जा सकती है

पटना। नशा मुक्ति दिवस के मौके पर प्रदेश की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी सहित कई अन्य मंत्री व अधिकारी मौजूद रहे। मद्य निषेध दिवस के मौके पर सीएम ने बिहार के अधिकारियों और कर्मचारियों को शराबबंदी की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने संबोधन भी किया।

liquor ban oath cm nitish kumar statement on police action

उन्होंने कहा कि हमने तो 2015 में ही तय कर लिया था कि फिर से सरकार में आये तो इस बार शराबबंदी लागू करेंगे। 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक 9 बार समीक्षा कर चुके हैं। इस बार हमने बैठक की। बैठक में हमने अधिकारियों को साफ-साफ कह दिया है कि शराबबंदी तभी सफल होगी जब पटना पर कंट्रोल होगा। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि राजधानी पटना पर कंट्रोल करें, पूरा बिहार अपने आप नियंत्रण में आ जाएगा।

Recommended Video

      PM Modi के बाद CM Nitish ने भी पार्टी में परिवारवाद पर बोला हमला, जानें क्या बोले | Oneindia Hindi

      सीएम ने कहा कि अब तक पटना में शराब पर कंट्रोल नहीं था। समीक्षा बैठक में हमने साफ-साफ कहा तो अब रिजल्ट भी दिख रहा है। उन्होंने खास अंदाज में कहा कि देख रहे हैं न बिहार में अवैध शराब कहां-कहां से पकड़ा रहा है? शादी समारोह में दुल्हन के कमरे में पुलिस की जांच के विवाद पर नीतीश कुमार ने यह भी साफ कर दिया कि पुलिस सूचना मिलने पर कहीं भी जांच करने जा सकती है।

      सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून पर राजद और कांग्रेस की बयानबाजी पर हमला करते हुए कहा कि यह गलत बात है। कुछ लोग बोलते हैं तो भूल जाते हैं क्या शराबबंदी के प्रस्ताव आया था तो यह विभाग किसके पास था। उस पार्टी का एक दो आदमी बोलता है तो मुझको आश्चर्य होता है। जहरीली शराब से मौत पर लोग कई तरह की बात बोलते हैं। लोग चिंता कर रहे थे। खराब दारू मिला जिससे मौत हुई। क्या उसको अच्छा दारू मिलना चाहिए था। क्यों पिया दारू।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+