Bihar News: 5 साल पहले पी थी शराब, अब चली गई नौकरी, जानिए क्या है पूरा मामला?
Liquor Ban In Bihar: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। वहीं शराब माफियाओं और शराब पीने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से शराब पीने का एक मामला सामने आया है, जिसमें चार साल पहले सरकारी बाबु पर शराब पीने का आरोप लगा था। 4 साल बाद आरोप में सही पाया गया, शराब पीने का दोषी करार होते ही उसकी नौकरी चली गई।
रोहतास जिला के कोचस प्रखंड कार्यालय के एक लिपिक पर पांच साल पहले शराब पीने का आरोप लगा था। मामले की जांच होने बाद उसे दोषी पाया गया। आरोप सही पाए जाने पर उसे जबरदस्ती नौकरी से रिटायर कर दिया। सोमवार को को जिला के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए लिपिक को रिटायर कर दिया।
Recommended Video

बताया जा रहा है कि जिला का यह पहला मामला है, जहां शराब पीने के दोषी कर्मी को रिटायर किया गया हो। तत्काल प्रभाव से लिपिक को रिटायर करने के फैसले की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार सेवक नियमावली 2005 संशोधित नियम 14 के तहत कार्रवाई की गई है।
संतोष कुमार सिंह लिपिक प्रखंड कार्यालय को शराब सेवन एवं शराबबंदी कानून लागू होने के नियम का उल्लंघन करने में डीएम द्वारा निर्गत तिथि से अनिवार्य सेवानिवृत किया गयाहै। आपको बता दें कि यह मामला 2018 का है। उस वक्त अकोढ़ीगोला प्रखंड कार्यालय में बतौर लिपिक संतोष कुमार सिंह काम कर रहे थे।
काम के दौरान ही उन पर शराब सेवन का आरोप लगा था। संतोष पर आरोप लगने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। विभागीय कार्रवाई की जांच में आरोप को सही पाए जाने के बाद उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत कर दिया गया। 49 साल के संतोष कुमार सिंह पिछले 29 सालों से नौकरी कर रहे थे। अब उन्हें कंपलसरी रिटायर कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं आम आदमी इस पहल की खूब सराहना कर रहा है।
ये भी पढ़ें: Liqour Ban In Bihar: महाबोधी मंदिर में शराब चढ़ाने लिए जा रहा था रूसी बौद्ध भिक्षु, हुआ गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications