Bihar News: चुनावी मौसम में ही आप बिहार आते हैं, Tejashwi Yadav ने PM Modi को लिखा पत्र, दी ये सलाह
Tejashwi Letter To PM Modi: बिहार में छठे चरण के मतदान के बाद सातवें चरण के लिए प्रत्याशी ज़ोर शोर से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है।
पीएम मोदी के नाम लिखी चिट्ठी में तेजस्वी यादव ने जातीय अधारित गणना से लेकर आरक्षण तक के मुद्दे का ज़िक्र किया है। तेजस्वी यादव ने पत्र में लिखा कि चुनाव के मौसम में ही आप (नरेंद्र मोदी) बिहार आते हैं। कल (25 मई 2024) आप फिर बिहार पहुंचे। नीचे दिए गए पत्र में आप देख सकते हैं कि तेजस्वी यादव ने क्या कुछ लिखा है।

एक बार फिर आपने सभी लोगों को गुमराह करने की नाकामयाब कोशिश की। मैं (तेजस्वी यादव) आपके सामने कुछ बातें रखना चाहता हूं। शायद आपको ज्ञान और ध्यान नही रहा होगा कि गुजरात में मुस्लिम समुदाय की जातियों को भी आरक्षण मिलता है।
आप 13 साल से ज़्यादा अरसे तक इस प्रदेश (गुजरात) के सीएम रह चुके हैं। इसलिए गुमराह करने और नफ़रत फैलाने की सियासत से परहेज़ कीजिए। तेजस्वी यादव ने पत्र में लिखा कि आपने बाबा साहेब के आरक्षण को खत्म करने का एक नायाब तरीका निकाला है, क्योंकि संविधान की धारा 15 और धारा 16 के तहत सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिलती है।
आपने सरकारी नौकरियां सेना, रेलवे और अन्य विभागों से ही खत्म कर दीं, तो फिर आरक्षण की अवधारणा कहा जाएगी, लेकिन ये बहुत ही गंभीर मुद्दा आपकी प्राथमिकताओं में है ही नहीं। हम तो आप से संसद में, सड़क पर, सदन में, कई बार आग्रह कर चुके हैं कि आप प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की व्यवस्था करिए।
एक व्यापक बहुजन आबादी, दलित समुदाय और अन्य वंचित समूहों के लोगों को उनका वाजिब संवैधानिक हक़ मिल सके। लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने की बजाय, आप युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए संघर्षशील एक 34 वर्षीय युवा तेजस्वी को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications