अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को कांग्रेस ने दिया टिकट, शरद यादव की बेटी सुभाषिनी पर भी जताया भरोसा
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। कांग्रेस ने भी दूसरे और तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर लिया है। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा और को कांग्रेस ने बांकीपुर से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव को अपने पिता शरद यादव की कर्मभूमि मधेपुरा जिला के बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। वह हाल फिलहाल में ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं।
Recommended Video

लव सिन्हा राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं और पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस दूसरे चरण के 24 सीटों के लिए उम्मीदवारों को आज सिंबल दे रही है। जेडीयू से टिकट कटने के बाद रवि ज्योति को कांग्रेस से टिकट मिला है।
वहीं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेने भी बाजी मारी है और उन्हें कांग्रेस से टिकट दिया जाएगा। पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर प्रवीण कुशवाहा को पार्टी ने पटना सिटी से टिकट दिया है। कांग्रेस दूसरे चरण के लिए 24 उम्मीदवारों को आज सिंबल दे रही है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस को दूसरे चरण में 25 और तीसरे चरण में 24 सीटें मिली हैं। पहले चरण में कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं।
आपको बता दें कि कांग्रेस ने दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया। पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में सूची पर मुहर लग गई। इसी के साथ देर रात से दूसरे चरण के उम्मीदवारों को सिम्बल देने का काम भी शुरू हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications