Bihar News: खेत जोतने के लिए मांगा डीज़ल, मना करने पर हो गया जबरदस्त कांड, जानिए मामला

Bihar News: अनिल कुमार और राजेश यादव के बीच तकरार बढ़ने लगी तो अनिल खेत से घर वापस चले गए। इतने ही देर में राजेश यादव भी गुस्से में घर पहुंचा और फिर वहां भी दोनों के बीच झड़प होने लगी। विवाद बढ़ता देख अनिल के दोनो बेटे..

Bihar में बोली कम गोली ज्यादा चलती है, लोगों को जैसे कानून का कोई ख़ौफ ही नही बचा है। कभी प्याज़ के लिए तो, कही वाहन ओवरटेक करने पर गोली चला दी जाती है। ताज़ा मामला बिहार के खगड़िया ज़िले का है जहां चाचा ने सिर्फ इस वजह से भतीजे को गोली मार दी क्योंकि उसनी डीज़ल देने से इनकार कर दिया था। मिली जानकारी के मुताबित चाचा ने भतीजे से खेत जोतने के लिए डीज़ल मांगा तो उसने नहीं दिया। इस बात से नाराज चाचा ने अपने दो भतीजे को गोली मार दी। बुधवार की देर रात एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे की युवक का इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

खगड़िया खबर

डीजल के लिए गोली चलाने का मामला बन्देहरा पंचायत (पसराहा थाना क्षेत्र) का है। अनिल कुमार के दो बेटे अमृत कुमार और करण कुमार को आरोपियो ने गोली मारी थी। घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया जा रहा था इसी दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल करणा का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि अनिल कुमार ( पीड़ित पिता) बुधवार की शाम में खेत जोतने बहियार गए थे। ट्रैक्टर चालक नहीं था तो वहीं बैठक उसका इंतज़ार करने लगे। इतने ही देर में राजेश यादव खेत पर पहुंचा और खेत जोतने के लिए डीजल मांगने लगा। तो अनिल कुमार ने मन कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

अनिल कुमार और राजेश यादव के बीच तकरार बढ़ने लगी तो अनिल खेत से घर वापस चले गए। इतने ही देर में राजेश यादव भी गुस्से में घर पहुंचा और फिर वहां भी दोनों के बीच झड़प होने लगी। विवाद बढ़ता देख अनिल के दोनो बेटे मामले को शांत करने पहुंचे। इतने मे ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली अमृत के सीने में लगी वही दूसरी गोली करण के सिर को छूते हुए निकल गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई, जब तक पुलिस पहुंची आरोपी मौक़े से फरार हो गए। वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमार कार्रवाई कर रही है।


ये भी पढ़ें: Bihar में फिर हुई मानवता शर्मसार, रंगदारी नहीं देने पर हुआ 'रिश्ते का कत्ल'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+