Bihar: 'जब भी हम साथ आते हैं छापेमारी शुरू हो जाती है', लालू परिवार के खिलाफ रेड पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी

Nitish Kumar: लालू परिवार के खिलाफ चल रही ईडी की रेड को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि 2017 में जब हमलोग साथ आए थे उस समय भी यही हुआ था।

Nitish Kumar On ED Raid

Land For Job Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में बीते शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई और बिहार समेत 20 से अधिक जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान लालू के परिवार वालों के कई आवास पर भी रात भर ईडी का छापा जारी रहा। इस छापेमारी को लेकर अब सियासत भी तेज होती जा रही है। राजद और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। वहीं इन सब के बीच अब इस मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) ने भी चुप्पी तोड़ दी है। नीतीश कुमार ने 2017 में हुई कार्रवाई का हवाला देकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं नीतीश कुमार ने क्या कहा?

जब भी हम साथ आते हैं छापेमारी शुरू हो जाती है: नीतीश कुमार
नीतीश कुमार(Nitish Kumar) ने कहा कि यह 2017 में भी हुआ था। फिर हम (जेडीयू-आरजेडी) अलग हो गए थे। अब 5 साल बीत गए और जब हम एक साथ आए, तो फिर से छापे पड़े। अब क्या मामला है वही सब न बताएंगे। मैं क्या कह सकता हूं?"

चिंता मत कीजिए गठबंधन नहीं टूटेगा: नीतीश कुमार
नीतीश कुमार(Nitish Kumar) ने कहा कि वे लोग तो जवाब दे ही रहे हैं जिनके ऊपर ये सब हो रहा है। चिंता मत कीजिए गठबंधन नहीं टूटेगा। आप ही लोग सोचिए जब भी हमलोग साथ आते हैं छापेमारी शुरू हो जाती है।

तेजस्वी आज सीबीआई से सामने पेश नहीं होंगे
जमीन के बदले नौकरी (Land For Job Scam) मामले में आरोपी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारण CBI के सामने पेश नहीं होंगे। वह राजश्री को लेकर अस्पताल गए हैं। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के बाद राजश्री की तबीयत बिगड़ गई थी।

क्या है नौकरी के लिए जमीन घोटाला?
Land For Job Scam: 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू जब रेल मंत्री थे तब रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ था। कहा जा रहा है कि नौकरी दिलाने के बजाय आवेदकों से जमीन और प्लॉट ले लिए गए।सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं, वे भी राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर ली गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+