Rohini Acharya Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं लालू के बेटी रोहिणी आचार्य, चौंकाने वाली है उनकी नेट वर्थ

Rohini Acharya net worth: लालू प्रसाद यादव के परिवार में राजनीतिक खींचतान खुलकर सामने आ रही है। हाल ही में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेजस्वी यादव के सलाहकार और राज्यसभा सांसद संजय यादव पर सवाल उठाए। उन्होंने रथ यात्रा में संजय को फ्रंट सीट पर बैठे देख अपनी नाराजगी जाहिर की और फिर पोस्ट हटानी भी पड़ी।

बाद में उन्होंने यह संदेश दिया कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं, बल्कि सम्मान चाहिए। रोहिणी ने पिता को किडनी दान करने की याद दिलाते हुए कहा कि वह परिवार और रिश्तों के लिए हमेशा खड़ी हैं। यह विवाद लालू परिवार में गहराते मतभेदों की ओर इशारा करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सांसद रोहिणी आचार्य कितनी संपत्ति की मालिकन हैं।

Lalu yadav s daughter Rohini Acharya net worth

हलफनामे के अनुसार रोहिणी यादव के पास 15.81 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। रोहिणी आचार्य ने घोषणा पत्र में बताया कि उनके पास 2.99 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 12.82 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। रोहिणी आचार्य के पास लाखों रुपये का सोना है। उनके पति समरेश सिंह के पास भी 23.40 लाख का सोना है। उनके पति करोड़पति हैं।

पेशे से डॉक्टर रोहिणी आचार्य के शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 495 ग्राम सोना है। जिसका मूल्य 29.70 लाख रुपये चांदी 5.50 ग्राम जिसका मूल्य 3.85 लख रुपये कीमती पत्थर जिसका मूल्य पांच लाख रुपये हैं। रोहिणी आचार्य ने पटना से प्रथम श्रेणी से मैट्रिक पास की है। इसके अलावा उन्होंने बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी रांची विश्वविद्यालय से 2004 में किया है।

रोहिणी आचार्य के पति के पास 390 ग्राम सोना जिसका मूल्य 23.40 लाख रुपये, चार किलो चांदी जिसका मूल्य 2.80 लाख रुपये है। रोहिणी आचार्य के पास 15 लाख रुपए के घरेलू सामान भी है। रोहिणी के पास किसी भी तरह का कोई चार पहिया वाहन है। हलफनामे के अनुसार आचार्य की अचल संपत्ति में 68.62 लाख रुपये की पटना स्थित एक व्यावसायिक संपत्ति भी शामिल है।

Lalu yadav s daughter Rohini Acharya net worth saran lok sabha election 2024

रोहिणी ने अपनी आमदनी का स्रोत किराए से बताया है। रोहिणी के पास दो करोड़ 99 लाख 55 हजार 925 की कुल संपत्ति है जबकि उनके पति के पास 6 करोड़ 92 लाख 40 हजार 438 रुपए की संपत्ति है। रोहिणी आचार्य के पास पांच बैंक खाते और उनके पति के पास सात बैंक खाते हैं। रोहिणी के उपर किसी भी तरह का लोन नहीं है। रोहिणी ने अपने हलफनामे में डाक पता- 208, कौटिल्य नगर, एमपी-एमएलए कॉलोनी, पटना बताया है।

उनके पास 20 लाख रुपये नकदी हैं, जबकि उनके पति के पास 10 लाख रुपये नकदी हैं। रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू प्रसाद को किडनी दान करने के कारण चर्चा में आई थीं। वे पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर राजनीतिक तौर पर सक्रिय रही है। वह एक्स के जरिए बीजेपी औऱ नीतीश को निशाने पर लेती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+