लालू यादव की बेटी और दामाद ने किया 100 करोड़ का घोटाला: भाजपा
मिट्टी घोटाला और शहाबुद्दीन टेप के बाद अब राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने लालू यादव की बेटी और दामाद पर 100 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है।
पटना। लालू यादव परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मिट्टी घोटाला और शहाबुद्दीन टेप के बाद अब राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने लालू यादव की बेटी और दामाद पर 100 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि इन लोगों ने संदिग्ध तरीके से मुखौटा कंपनी के जरिए 100 करोड़ रुपए की संपत्ति हासिल की है।

भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू की सांसद बेटी मीसा भारती और उसके पति शैलेश पर आरोप लगाते हुए कहां की वर्ष 2002 दिसंबर में मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी बनाई गई थी जिसके रजिस्ट्रेशन में लालू के सरकारी आवास का पता दिया गया था। कंपनी का कारोबार वर्ष 2006 में बंद हो गया उसके बाद उसके प्लांट और मशीन को बेच दिया गया था।
लेकिन कुछ साल बाद बिजवासन के 26 पालम फार्म्स में एक फॉर्महाउस 1.41 करोड़ रुपये में खरीदा था। और इस खरीदी में एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इसके खरीदी में जो पैसा लगा गया वह कंपनी के 1,20,000 शेयर्स को बेच कर लगाया गया था। कंपनी के शेयर का कीमत 10 प्रति शेयर था लेकिन इन दोनों ने दो व्यवसाई से 90 प्रति शेयर की दर से पैसा लिया और यह दोनों व्यवसायी कालाधन रखने के आरोप में गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।
भाजजा का कहना है कि मिशा भारती ने राज्यसभा सांसद का नामांकन भरते समय अपनी संपत्ति छुपाई जो कि कानूनन अपराध है। राज्यसभा सांसद मीसा भारती के द्वारा इस करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में जांच होगी तथा इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications