बिहार में राजद ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की सूची, राबड़ी समेत लालू परिवार के 4 चेहरे शामिल

पटना। बिहार के प्रमुख सियासी खानदान वाली पार्टी राजद ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में लालू परिवार के 4 चेहरों को जगह दी गई है। जेल में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी राजद के लिए प्रचार करती नजर आएंगी। वहीं, लालू के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव काफी अरसे से चुनावी तैयारियों में जुटे ही हुए थे।

Bihar: Lalu Yadavs RJD star campaigners list, rabri devi, tejashwi yadav, tej pratap yadav and Misa Bharti

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Tej Pratap Yadav ने Hasanpur सीट से भरा नामांकन | वनइंडिया हिंदी

    राजद यानी कि रा​ष्ट्रीय जनता दल के स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 30 नेताओं को जगह दी गई है, जिनको बिहार की 243 सीटों पर महागठबंधन और राजद के लिए प्रचार करना है। इन स्टार प्रचारकों में सबसे पहला नाम राबड़ी देवी का ही है। राबड़ी न सिर्फ बिहार लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं, बल्कि वह खुद मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। स्वतन्त्र भारत में बिहार प्रान्त की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं। उनके परिवार से अब उनके दोनों बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और तेज प्रताप यादव के अलावा उनकी बेटी डॉ. मीसा भारती भी चुनाव प्रचार करेंगी।

    Bihar, Lalu prasad Yadav, RJD star campaigners list, rabri devi, tejashwi yadav, tej pratap yadav, Misa Bharti, RJD, bihar election campaign, Bihar Assembly Elections 2020, बिहार चुनाव, राजद के स्टार प्रचारक, बिहार, चुनाव प्रचार, लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, पटना, राबड़ी देवी, मीसा भारती,

    बिहार के इस चुनाव में यही बड़े ताज्जुब की बात है कि पूरा लालू परिवार बतौर स्टार प्रचारक विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रहा है। यदि लालू यादव जेल नहीं गए होते तो वह भी इन्हीं चार चेहरों के साथ होते। बहरहाल, यहां स्टार प्रचारकों की सूची में नाम बनाने वाले अन्य चेहरों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी, रामचंद्र पूर्वे, जयप्रकाश नारायण, मनोज कुमार झा, अहमद अशफाक करीम, अमरेंद्रधारी सिंह, प्रेमचंद गुप्ता, डॉक्टर तनवीर हसन एवं वृषिण पटेल का नाम है।

    Bihar, Lalu prasad Yadav, RJD star campaigners list, rabri devi, tejashwi yadav, tej pratap yadav, Misa Bharti, RJD, bihar election campaign, Bihar Assembly Elections 2020, बिहार चुनाव, राजद के स्टार प्रचारक, बिहार, चुनाव प्रचार, लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, पटना, राबड़ी देवी, मीसा भारती,

    राजद के 30 स्टार प्रचारकों में अन्य चेहरे सुबोध कुमार, सुनील कुमार सिंह, मोहम्मद फारुख, सुरेश पासवान, सुखदेव पासवान, सलीम परवेज, अशोक कुमार सिंह, रामबली सिंह चंद्रवंशी, नारायण महतो, राजनीति प्रसाद, राजवंशी महतो, सीताराम यादव, उर्मिला ठाकुर, मोहम्मद कारी सोहेब, अनिल पासवान, प्रतिमा कुशवाहा आदि हैं। इस बार जिन नेताओं को राजद ने स्टार प्रचारकों में जगह नहीं दी, उनमें सांसद कांति सिंह का नाम सामने आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+