Lalu Yadav: 'ईश्वर के रूप में पापा को देखा है...' लालू की डॉक्टर बिटिया की ये पोस्ट देखकर भर आएंगी आंखें
लालू और राबड़ी यादव की बेटी रोहिणी पेशे से डॉक्टर हैं और उनके पति समरेश सिंह सिंगापुर की एवरकोर पार्टनर्स नाम की कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

Lalu Yadav Kidney Transplant: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों सिंगापुर में हैं। सोमवार को उनकी किडनी ट्रांसप्लांट होनी है। उनकी दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी देने जा रही हैं। उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट से पहले एक भावुक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'हमने ईश्वर न देखा है मगर ईश्वर के रूप में अपने पापा को देखा है☺️🧿🤞🙏'। रोहिणी की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग उस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

बेटी ने शेयर की पापा संग प्यारी तस्वीर
रोहिणी की इस पोस्ट राजद समर्थकों ने अपने प्रिय नेता लालू यादव के जल्द ठीक होने की कामना की है और बेटी पर जी भर के प्यार लुटाते हुए उन्हें बहुत सारा आशीष भी दिया है। मालूम हो कि रोहिणी ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें उन्होंने अपनी और लालू की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वो अपने पापा की कुछ मदद करते दिख रही हैं।

'खुशी का हर लम्हा होता है पास...'
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जब लालू यादव सिंगापुर पहुंचे थे, तब रोहिणी उन्हें एयरपोर्ट पर उन्हें लेने आई थीं। उन्होंने पैर छूकर अपने पिता का आशीष लिया था। उन्होंने तब का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि 'खुशी का हर लम्हा होता है पास... पिता का साया जो होता है साथ। हर मुसीबत से लड़ना हमें है सिखाया, गरीब, वंचित, शोषित समाज को जिन्होंने अधिकार है दिलाया।'

बेटी रोहिणी पेशे से डॉक्टर हैं
मालूम हो कि लालू यादव और राबड़ी यादव की बेटी रोहिणी पेशे से डॉक्टर हैं और उनके पति समरेश सिंह सिंगापुर की एवरकोर पार्टनर्स नाम की कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। समरेश के पिता रणविजय सिंह रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर थे और लालू के मित्र थे, उन्होंने अपने बेटे के लिए रोहिणी को तब ही पसंद कर लिया था, जब वो रोहिणी जमशेदपुर के एमजीएम से मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं।
रोहिणी अपने पिता के काफी करीब हैं...
रोहिणी अपने पिता के काफी करीब हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो वक्त-वक्त पर अपने पिता के हेल्थ से जुड़ी जानकारियां या तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करती रहती हैं। फिलहाल ऑप्रेशन सोमवार को होना है और उनसे मिलने के लिए लालू की बड़ी बेटी मीसा और उनके पति सिंगापुर पहुंच चुके हैं और बेटे तेजस्वी यादव भी वहां के लिए रवाना हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications