Lalu Yadav: कुछ दिन दिल्ली AIIMS में एडमिट रहेंगे लालू यादव, जानिए अब कैसी है तबीयत, डॉक्टरों ने बताया
Lalu Yadav Health Update: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav) को बुधवार देर रात दिल्ली एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। लालू यादव (lalu yadav) का इलाज अब दिल्ली एम्स में चलेगा। दरअसल, लालू यादव की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना के पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
दरअसल, लालू यादव का ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया था। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की जानकारी रूटीन चेकअप के द्वारा पता चली थी। इस के बाद लालू को तत्काल पटना के पारस अस्पताल में लाया गया। हालांकि, देर शाम तक उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार देखा गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स लाया गया है।

लालू यादव इस वक्त एम्स में डॉक्टर राकेश यादव की देख-रेख में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू यादव को एम्स के कार्डियोथोरेसिक और न्यूरोसाइंसेस सेंटर में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि लालू यादव को पीठ में गंभीर सूजन और कई तरह की परेशानी थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना से दिल्ली ले जाया गया।
दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल लालू यादव की हालत स्थिर है और वो अभी कुछ दिन दिल्ली एम्स में ही भर्ती रहेंगे। एम्स के डॉक्टर लगातार लालू प्रसाद यादव की सेहत पर नजरें बनाए हुए हैं। लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, आरजेडी नेता संजय यादव, मनोज झा, प्रेम चंद गुप्ता, जय प्रकाश नारायण यादव, भोला यादव समेत कई नेता दिल्ली एम्स में मौजूद हैं।
एम्स के डॉक्टर लगातार लालू यादव की निगरानी कर रहे हैं। इससे पहले, पारस अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन के एचओडी डॉ. प्रकाश सिन्हा ने लालू यादव की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उन्हें बुखार भी था और उन्हें दवा दी गई है। जब वे आए थे, तो उनका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर था, लेकिन जल्द ही उन पर उपचार का असर होने लगा।












Click it and Unblock the Notifications