Lalu Yadav: लालू यादव की तबीयत में थोड़ा सुधार, पटना अस्पताल से डिस्चार्ज, अब दिल्ली AIIMS में चलेगा इलाज

Lalu Yadav Health Update: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav) की बुधवार 02 अप्रैल की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें तत्काल पटना के पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। फिलहाल, उन्हें डिस्चार्ज मिल गया है और उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।

बता दें कि लालू यादव का बुधावर (02 अप्रैल) सुबह ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया। इस बात की जानकारी डेली रूटीन चेकअप द्वारा मिली। जिसके बाद उन्हें इलाद के लिए पटना के पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं, अब लालू यादव की तबीयत को लेकर हेल्थ अपडेट सामने आया है। साथ ही, यह भी बताया गया है कि उनका आगे इलाज कहा चलेगा।

Lalu Yadav Health Update

पारस अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन के एचओडी डॉ. प्रकाश सिन्हा ने लालू यादव की हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि उन्हें बुखार भी था और उन्हें दवा दी गई है। जब वे आए थे, तो उनका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर था, लेकिन जल्द ही उन पर उपचार का असर होने लगा...उन्होंने सभी से बात की। उन्हें आज दिल्ली जाना था...अभी उनका रक्तचाप ठीक हो गया है।

वहीं, आरजेडी नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें पता चला कि उनका BP अचानक से बहुत कम हो गया था। उनको चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया...अभी उनकी तबीयत स्थिर है। अब उन्हें दिल्ली AIIMS ले जाया जाएगा...उनको परेशानी हो रही है लेकिन मुझे लगता है कि उनकी सेहत में जल्द सुधार होगा।

पिछले साल भी दिल्ली एम्स में हुए थे भर्ती

खबर के मुताबिक, लालू यादव को पिछले साल जुलाई में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बिहार के पूर्व सीएम ने पिछले कुछ सालों में कई बीमारियों का इलाज करवाया है, जिसमें 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट भी शामिल है। सिंगापुर में रहने वाली लालू यादव की बेटी राहिनी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दी थी।

लालू को मुंबई के अस्पताल में हुई थी एंजियोप्लास्टी

लालू की पिछले साल सितंबर में एंजियोप्लास्टी हुई थी। मुंबई में डॉक्टरों ने लालू यादव का ट्रीटमेंट किया था। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में सजा काटने के दौरान ही लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्पेशलिस्ट से ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी थी।

ये भी पढ़ें: Lalu Prasad Yadav: लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना में चल रहा इलाज, जानिए क्या हुआ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+