Lalu Prasad Yadav: लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना में चल रहा इलाज, जानिए क्या हुआ?

lalu prasad yadav health condition: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav) की बुधवार 02 अप्रैल की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। दरअसल, उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया। इस बात की जानकारी डेली रूटीन चेकअप द्वारा मिली है।

लालू यादव का ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से रबड़ी आवास में हलचल देखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने उन्हें (लालू यादव) पटना से दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच राबड़ी देवी अपने पति और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से मिलने पारस अस्पताल पहुंचीं है। बता दें कि लालू यादव दो दिनों से बीमार हैं।

Lalu Prasad Yadav

ऐसा बताया जा रहा है कि ब्लड शुगर बढ़ने से एक पुराने जख्म से वह परेशान हो गए हैं, जिसके बाद आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल रबड़ी आवास पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है। आपको बता दें कि वह पटना में राबड़ी आवास पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

पिछले साल भी दिल्ली एम्स में हुए थे भर्ती

खबर के मुताबिक, लालू यादव को पिछले साल जुलाई में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बिहार के पूर्व सीएम ने पिछले कुछ सालों में कई बीमारियों का इलाज करवाया है, जिसमें 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट भी शामिल है। सिंगापुर में रहने वाली लालू यादव की बेटी राहिनी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दी थी।

लालू को मुंबई के अस्पताल में हुई थी एंजियोप्लास्टी

लालू की पिछले साल सितंबर में एंजियोप्लास्टी हुई थी। मुंबई में डॉक्टरों ने लालू यादव का ट्रीटमेंट किया था। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में सजा काटने के दौरान ही लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्पेशलिस्ट से ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी थी।

ये भी पढ़ें: चारा घोटाले के दोषियों से रिकवरी करेगी नीतीश सरकार, सम्राट चौधरी ने कहा- लालू हो या कोई और जब्त होगी संपत्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+