Bihar News: PM Modi की बाल दाढ़ी को लेकर दिए बयान से फंसे लालू-तेजस्वी, BJP नेता ने की शिकायत

Bihar Politics: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ी हुई है। वहीं राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनावी कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में राजधानी पटना में महागठबंधन की महारैली का आयोजन किया गया।

3 मार्च को राजधानी पटना में हुई महागठबंधन की रैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी की बाल और दाढ़ी को लेकर बयानबाज़ी करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मां के देहांत पर बाल दाढ़ी नहीं मुंडवाई।

Lalu-Tejashwi trapped on statement regarding PM Modi hair and beard bihar BJP leader complains

किसी की मां की मौत होती है तो उसका बेटा अपना बाल मुंडवाता है, लेकिन उनकी मां का निधन हुआ तो उन्होंने बाल दाढ़ी नहीं मुंडवाई। वह तो हिंदू भी नहीं है। राजद सुप्रीमो के इस बयान पर सियासी पारा चढ़ चुका है। भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।

पटना के गांधी मैदान थाने में कृष्णा सिंह कल्लू (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा युवा मोर्चा) ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत की है। उनका आरोप है कि लालू यादव ने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सवर्ण समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणी की है। इस मामले में थानाअध्यक्ष सीताराम ने कहा कि लालू और तेजस्वी के खिलाफ लिखित शिकायत मिली है। सनहा कर कार्रवाई की जा रही है।

भाजपा नेता द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि 3 मार्च को राजद सुप्रीमो लू यादव ने पटना के गांधी मैदान में हुई जन विश्वास रैली में भारत के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कि है कि पीएम मोदी हिंदू नहीं हैं। मां के देहांत पर बाल, दाढ़ी नहीं मुंडवाना बयानबाज़ी है।

राम मंदिर की स्थापना पर टिका-टिप्पणी करने से देश की 135 करोड़ जनता के आस्था पर ठेस पहुंचाने का काम किया गया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वर्ण समुदाय के लोगों के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+