अब बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगे लालू के बड़े बेटे, जारी किया अपनी फिल्म का पोस्टर

पटना। अपने फक्कड़ी अंदाज और बयानबाजी की वजह से अक्सर राजनीतिक गलियारों में चर्चा में बने रहने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे जल्द ही रुपहले पर्दे पर भी नजर आ सकते हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी फिल्म 'रुद्रा: द अवतार' का पोस्टर जारी किया है और कहा है कि ये फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने निराले अंदाज से लोगों को चौंकाते रहते हैं। कभी कृष्ण के वेश में बांसुरी बजाकर तो कभी अपने अजीबो-गरीब बयान से। इस बार लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव नए अंदाज में लोगों के सामने आए हैं।

रुद्रा फिल्म में नजर आने वाले हैं तेज प्रताप

रुद्रा फिल्म में नजर आने वाले हैं तेज प्रताप

तेजप्रताप यादव ने जो पोस्टर शेयर किया है उससे लोग यह कयास लगाया जा रहा है कि तेजप्रताप यादव रुद्रा नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं और उनकी फिल्म जल्द ही रिलीज हो सकती है। मालूम हो कि तेजप्रताप यादव हाल के दिनों में काफी चर्चे में रहे थे। उन्होंने ट्वीट कर राजनीति छोड़कर वृंदावन जाने की इच्छा जताई थी। फिलहाल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव मुंबई में हैं। वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव की खराब तबीयत को लेकर कुछ दिनों से फिल्मो की शहर मुम्बई में हैं और वहीं से उन्होंने इस फिल्म को पोस्टर जारी किया है।

पिछले दिनों राजनीतिक गतिरोध के चलते वृंदावन जाने की जताई थी इच्छा

पिछले दिनों राजनीतिक गतिरोध के चलते वृंदावन जाने की जताई थी इच्छा

लालू के बड़े बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके तेजप्रताप यादव ने हाल ही में ऐश्वर्या राय से शादी रचाई है। अक्सर हमें उनके अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं। वह कभी शिवभक्त के रूप में तो कभी श्रीकृष्ण के अवतार में नजर आते हैं। पिछले दिनों जब यह खबर आई की तेजप्रताप छोटे भाई के बढ़ते राजनीतिक वर्चस्व से नाराज हैं तो तेजप्रताप ने ट्वीट कर कहा, ''मेरा सोचना है कि मैं अर्जुन को हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठाऊं और खुद द्वारका चला जाऊं। अब कुछेक "चुग्लों" को कष्ट है कि कहीं मैं किंग मेकर न कहलाऊं.... राधे राधे..''

कभी शंख तो कभी बांसुरी बजाते दिखते हैं तेजप्रताप

कभी शंख तो कभी बांसुरी बजाते दिखते हैं तेजप्रताप

तेजप्रताप के अलग-अलग रूप अक्सर देखने को मिलते हैं, वो कभी सार्वजनिक मंच पर कभी शंख तो कभी बांसुरी बजाते नजर आ आते हैं तो कभी भेलोनाथ के भक्त बन ट्विटर पर फोटो डालते हैं। उनकी 'भक्ति' का एक और उदाहरण तब देखने को मिला था जब, उन्होंने सरकारी जमीन पर मंदिर का निर्माण करा दिया था।

यूजर्स ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं, अब फिल्म का इंतजार

यूजर्स ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं, अब फिल्म का इंतजार

तेजप्रताप यादव द्वारा फिल्म का पोस्टर जारी करने के बाद से यह तो निश्चित हो गया है कि वह राजनीति के साथ-साथ फिल्मों में हाथ आजमाने जा रहे हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद से यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। इससे पहले उनका एक वीडियो आया था तेज प्रताप पुकार रहा है...और शिव का रूप धरे भी उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब लोगों को तेजप्रताप के रुद्रा अवतार का बेसब्री से इन्तजार है।

ये भी पढ़ें- जमीनी विवाद में सगे भाई ने बड़े भाई के सिर पर मारा फावड़ा, हालत गंभीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+