'भाजपा भगाओ देश बचाओ' रैली से लालू यादव देंगे नरेंद्र मोदी को जवाब
विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए और मिशन 2019 को ध्यान में रखकर लालू यादव पटना में एक विशाल रैली आयोजित कर रहे हैं जिसे वह भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्ष की रैली में बनाने में जुटे हुए हैं।
पटना। विपक्ष के आरोपों का मार झेल रहे लालू प्रसाद यादव ने उनके आरोपों का जवाब देने के लिए नए सिरे से तैयारी में जुट गए हैं। विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए और मिशन 2019 को ध्यान में रखकर लालू यादव पटना में एक विशाल रैली आयोजित कर रहे हैं जिसे वह भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्ष की रैली में तब्दील करने के अभियान में जुटे हुए हैं। उनके इस अभियान की शुरुआत 3 जून को डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि के जन्मदिन से होगी।












Click it and Unblock the Notifications