लालू यादव ने पोस्ट की महारैली की फर्जी फोटो? लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ट्विटर पर महारैली से जुड़ी एक फोटो डालकर फंस गए हैं। दरअसल, लालू प्रसाद यादव ने 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' महारैली के बाद अपने ट्विटर पर महारैली की एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान लोगों की भीड़ से एकदम पटा हुआ दिख रहा है। लालू ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा कि लालू के मजबूत आधार के सामने कोई भी चेहरा टिक नहीं सकता है। इतना ही नहीं लालू ने अपने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि आइए, और गांधी मैदान में इस भीड़ में आए लोगों को गिनने का प्रयास करिए। लेकिन यहीं लालू के लिए मुसीबत खड़ी हो गई।

लालू यादव ने पोस्ट की महारैली की फर्जी फोटो? लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

लालू के इस पोस्ट के बाद लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि क्या सचमुच गांधी मैदान में लालू के समर्थन में इतनी भीड़ आई थी। इस महारैली को कई न्यूज चैंनलों ने भी कवर किया था। इंडिया टुडे की कवरेज में गांधी मैदान का जो नजारा दिखता है वो बिल्कुल अलग है। क्योंकि इसमें गांधी मैदान का पीछे का हिस्सा खाली दिख रहा है जब कि लालू द्वारा शेयर की तस्वीर में मैदान में पैर रखने की भी जगह नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या लालू ने जो फोटो पोस्ट की वो फर्जी है?

लालू यादव ने पोस्ट की महारैली की फर्जी फोटो? लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

लालू के इस पोस्ट के बाद से ही ट्विटर यूजर उनका मजाक उड़ाने में लग गए हैं। @PakauTweet नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा कि लालू जी कम से कम फोटोशॉप तो बढ़िया से सीख लेते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+