पंजाब-गोवा में वोटिंग के बीच अमित शाह पर बरसे लालू यादव
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि अमित शाह भी कोई नेता है? वो नोन-पॉलिटिकल आदमी है, वो पैसे का खेल करता है।
पटना। पांच राज्यों में चुनावी हलचल के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। पंजाब और गोवा में चल रही वोटिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए लालू ने कहा कि इस बार भाजपा का सफाया हो जाएगा, वोटिंग को देखकर यही संकेत मिल रहा है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'अमित शाह भी कोई नेता है? वो नोन-पॉलिटिकल आदमी है, वो पैसे का खेल करता है।' आपको बता दें कि आज पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पंजाब में मतदान की रफ्तार सुबह काफी धीमी थी लेकिन दोपहर होते-होते उसमें कुछ तेजी आई। दोपहर 1 बजे तक पंजाब में 33 फीसदी ही मतदान हुआ। वहीं गोवा में दोपहर 1 बजे तक 53 फीसदी मतदान हुआ।
पंजाब में पिछले 10 साल से भाजपा-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन की सरकार है। आम आदमी पार्टी के पंजाब चुनाव में कूदने से मामला त्रिकोणीय हो गया है। भाजपा के सामने अपनी सरकार को बचाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। जहां एक ओर यह चुनाव मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (89) और सुखबीर सिंह बादल के लिए चुनौती है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कैप्टन अमरिन्दर सिंह के लिए यह चुनाव निर्णायक साबित होने वाला है।
दरअसल, अमरिन्दर सिंह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। आपको बता दें कि अरिन्दर सिंह लांबी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जो मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गढ़ है। ये भी पढ़ें- BJP का नया नारा, 'यूपी को ये 7 पसंद है'












Click it and Unblock the Notifications