दिल्ली से पटना लौट रहे लालू प्रसाद ने शराबबंदी पर दिया बड़ा बयान, कहा- हम लोग पहले ही खत्म करने के लिए बोले थे

पटना। बिहार में शराबबंदी को लेकर चल रही सियासी संग्राम के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली से पटना के लिए रवाना होते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि शराबबंदी पूरी तरह से फेल है। वहीं शराबबंदी खत्म करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब वह जाने। लेकिन हम लोग खत्म करने के लिए पहले ही बोले थे। लालू यादव ने कहा कि शराबबंदी लागू करने के वक्त हमने नीतीश कुमार से कहा था कि यह कैसे लागू होगा। एक तरफ बंगाल तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश है। एक तरफ नेपाल तो दूसरी तरफ झारखंड है। चारों तरफ से स्मगलिंग होगा।

lalu prasad yadav statement on prohbition of liqour consumption

बता दें कि इससे पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि शराबबंदी लागू करते वक्त राजद भी सरकार का हिस्सा थी और उस वक्त विभाग का मंत्री कांग्रेस पार्टी का था, जिसपर लालू यादव ने आज जवाब दिया है। लालू प्रसाद ने चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई की अदालत में कल पेश होने के लिए पटना रवाना हो गए हैं। वहीं इससे पूर्व लालू यादव ने कहा कि हम अदालत का सम्मान करते हैं। इधर लालू प्रसाद यादव के पटना आने पर सियासी संग्राम शुरू है।

वहीं होटल में छापेमारी को लेकर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में यही हो रहा है, शराबबंदी रुक नहीं रही है और जहरीली शराब पीकर लोग मर रहे हैं। लालू यादव ने कहा कि होटल में किसी भी महिला के कमरे में इस तरह चले जाना गलत है। इन तमाम चीजों से परहेज करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+