भगवान की शरण में लालू प्रसाद यादव का परिवार, बेटों ने की पूजा तो बेटी ने रखा रोज़ा
पटना: चारा घोटाला के चार मामलों में पिछले कई वर्षों से जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार भगवान की शरण में है। नवरात्रि और रमजान के पवित्र माह में लालू यादव के बेटे जहां मां अंबे और भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं वहीं उनकी लालू की बेटी रोहिणी आचार्य रोजा रख रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के बच्चे ये पूजा-पाठ और रोजा अपने पिता की अच्छी सेहत और जेल से जल्द रिहाई के लिए कर रहे हैं।
Recommended Video


लालू यादव की बेटी रोहिणी ने ट्वीट कर बताया कि अपने पिता लालू यादव की सेहत और जेल से रिहाई के लिए रोजा रखेंगी। रोहिणी आचार्य ने लिखा था- रमज़ान का पाक महीना शुरू हो रहा है. इस साल हमने भी फैसला किया है कि पूरे महीने अपने पापा के सेहतयाबी और सलामती के लिए रोज़े रखूंगी। पापा की हालत में सुधार हो और जल्दी न्याय मिल सके इसकी भी दुआ करूंगी। साथ ही मुल्क में अमन चैन हो इसलिए ईश्वर/अल्लाह से इसकी कामना करूंगी। दूसरे ट्वीट में रोहिणी ने लिखा- चैती नवरात्र भी है, मेरे अंदर इतनी हिम्मत है कि मैं दोनों पावन पर्व पूरी निष्ठा के साथ पूरा कर सकती हूं। मुझे किसी जहरीले परवरिश की नफरती सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता। आप सभी को चैती नवरात्र की भी हार्दिक शुभकामनाएं।

लालू यादव राजद नेता तेजस्वी यादव झारखंड के मधपुर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव देवघर गए और वहां पर तेजस्वी यादव ने भगवान शिव के दर्शन की और पिता की सलामती और जेल से उनकी जल्द रिहाई के लिए दुआ मांगी। वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव चैत्र नवरात्र पर अपने घर पर पिता की सलामती के लिए मां अंबे की उपासना की।

बता दें चारा घोटाले के चार मामलों में सलाखों के पीछे बंद लालू यादव अपनी जमानत के लिए झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था । लेकिन सीबीआई ने राजद अध्यक्ष लालू यादव की जमानत याचिका के औचित्य पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। लालू यादव की 14 साल की सजा के मामले को आगे करते हुए सीबीआई ने जमानत याचिका का विरोध किया है। लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने कुल 14 साल जेल की सजा, दो अलग-अलग धाराओं में सात-सात साल कारावास की दी है। कोर्ट के आदेश के अनुसार दोनों सजा अलग-अलग चलेंगी। जिसमें एक सजा पूरे होने पर दूसरी सजा शुरू होगी। हालांकि जेल में लालू यादव की तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications