लालू को मिली जमानत, तेजस्वी यादव बोले- भरोसा था न्याय मिलेगा, जानिए किसने क्या कहा
पटना, अप्रैल 17। चारा घोटाला मामले में तीन साल से भी अधिक समय जेल में बिताने के बाद शनिवार को झारखंड हाईकोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जमानत दे दी गई। हालांकि कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव के बिना इजाजत विदेश जाने पर रोक लगा दी है, उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। आरजेडी सुप्रीमों को बेल मिलने के बाद उनके परिवार में उत्सव का माहौल है, समर्थकों ने ढोल-नगाड़े और लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
Recommended Video

तेजस्वी यादव बोले- पता था न्याय मिलेगा
लालू प्रसाद यादव को बेल मिलने के बाद उनके सुपुत्र और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'हमें भरोसा था कि हमें न्याय मिलेगा। लालू जी ने अपनी आधी सजा काट ली है, हाई कोर्ट ने उन्हें उस आधार पर जमानत दे दी। हम उच्च न्यायालय को धन्यवाद देते हैं। वह एम्स में भर्ती हैं। हमें खुशी है कि उन्हें जमानत मिल गई लेकिन हम उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उनकी किडनी में संक्रमण काफी ज्यादा है और सांस लेने में तकलीफ है। उनका इलाज अभी एम्स में ही चलेगा।'
अस्पताल से ही होगी रिहाई
चारा घाटोला मामले में दोषी पाए जाने के बाद 23 दिसंबर 2017 से जेल में बंद लालू प्रसाद यादव की रिहाई पर जेल के आईजी बीरेंद्र भूषण ने बताया कि कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी हमें अभी नहीं मिली है, जैसे वह आती है तो हम उसी प्रक्रिया के आधार पर आगे बढ़ेंगे। हम हम रिम्स और एम्स, दिल्ली को सूचित करेंगे कि अब वह कैदी नहीं है। अब तक एम्स लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य अपडेट भेज रहा है। उन्हें सीधे एम्स से रिहा किया जा सकता है।
बेटी रोहिणी ने इस तरह जताई खुशी
पिता की रिहाई पर बेटी रोहिणी ने खुशी जाहिर करते हुए इस दिन को अपनी ईदी बताया है। जेल से पिता की रिहाई के लिए रोहिणी ने रोजा रखने का फैसला किया था, साथ ही उन्होंने नवरात्र का भी व्रत रखा। शनिवार को जमानत मिलने के बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मेरा रमजान और नवरात्र सफल हुआ। आज मुझे ऊपर वाले के तरफ से ईदी मिल गयी।'
यह भी पढ़ें: 3.13 करोड़ के चारा घोटाले में लालू यादव को जमानत, तीन साल, तीन महीने, 26 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर












Click it and Unblock the Notifications