3.13 करोड़ के चारा घोटाले में लालू यादव को जमानत, तीन साल, तीन महीने, 26 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर
3.13 करोड़ के चारा घोटाले में लालू यादव तीन साल, तीन महीने, 26 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर
रांची, 17 अप्रैल: चारा घोटाले केस में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल गई है। रांची हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ लालू यादव को जमानत दी है। इसमें सबबसे अहम ये है कि लालू याादव कोर्ट की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा सकेंगे। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। लालू यादव करीब तीन साल, चार महीने के बाद जेल से बाहर आएंगे।
Recommended Video

23 दिसंबर, 2017 से जेल में हैं लालू यादव
चारा घाटोला मामले में दोषी पाए जाने के बाद 23 दिसंबर 2017 को लालू प्रसाद यादव को जेल भेजा गया था। जिसके बाद से अब तक वो लगातार जेल में ही हैं। हालांकि इस दौरान उनकी सेहत भी लगाता खराब रही। काफी समय तक वो रांची में अस्पताल में भर्ती रहे। फिलहाल भी वो दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे हैं।
बता दें लालू यादव चारा घोटाले से जुड़े मामले में कई दफा जेल जा चुके हैं। जुलाई, 19977 में वो इसस मामले में साढ़े चार महीने जेल में रहे। अक्टूबर 1998 को उन्हें फि जेल जाना पड़ा। अप्रैल 2000 में पांच दिन लालू यादव जेल गए। 2013 में चारा घोटाले के एक मामले में सजा होने के बाद उनको रांची के बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया और उनके चुनाव लड़ने पर रोक लग गई। इसके बाद 2017 में उनको जेल हुई।

आधी सजा होने पर मिली जमानत
दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की अदालत ने लालू प्रसाद को सात- सात साल की सजा सुनायी थी। अदालत ने सजा की करीब आधी अवधि यानी साढ़े तीन साल पूरे हो जाने के बाद जमानत दी है। सीबीआई ने हालांकि लालू प्रसाद की जमानत का विरोध किया लेकिन अदालत ने माना कि उनको जमानत मिलनी चाहिए। रांची हाईकोर्ट ने कहा है कि जमानत के लिए लालू यादव को एक लाख रुपए का मुचलका देना होगा। जुर्माने में दस लाख रुपए जमा करने होंगे।

लालू यादव के घर में खुशी का माहौल
लालू यादव की जमानत मंजूर होने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। लालू यादव की जमानत मंजूर हो जाए इसके लिए उनके बड़े बेटे तेज प्रताप ने नवरात्र में देवी की आराधना की थी तो तेजस्वी यादव बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम में पहुंचे थे। लालू यादव की बेटी रोहिणी ने पिता की रिहाई के लिए रोजा रखा था। अब परिवार खुश है कि एम्स से लालू यादव को रांची जेल नहीं लौटना होगा। लालू की तबीयत सुधरती है तो एम्स से वो घर लौट सकते हैं।
लालू यादव को बड़ी राहत, चारा घोटाला मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत












Click it and Unblock the Notifications