Divya Darbar Patna: पर्ची वाले बाबा से हमारी विनती है...धीरेंद्र शास्त्री से लालू की बेटी ने क्या मांगा?
Bageshwar Baba In Bihar: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार की राजधानी पटना में कार्यक्रम का दूसरा दिन है।

Bageshwar Baba Patna Programme: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 'दिव्य दरबार' को लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। कोई उनके समर्थन में है तो कोई उनके खिलाफ है। वहीं बाबा के कार्यक्रम का विभिन्न प्रदेशों में आयोजन भी हो रहा है।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बिहार की राजधानी पटना में आज कार्यक्रम का दूसरा दिन है। ग़ौरतलब है कि उनके कार्यक्रम के आयोजन से पहले ही बिहार में उनके समर्थन और विरोध में खूब बयानबाज़ी और पोस्टर वार भी हुए।
बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने संगठन DSS (धर्मनिर्पेक्ष सेवक संघ) को सदस्यों की तादाद बढ़ानी शुरू कर दी। वह बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के खिलाफ थे। वहीं बागेशवर बाबा के समर्थकों ने DSS संगठन पर चुटकी लेते हुए कहा कि इसका मतलब धीरेंद्र शास्त्री सेना है।
बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है, इसी कड़ी में तेज प्रताप यादव की बहन और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अर्ज़ी लगाई है। उन्होंने शायराना अंदाज़ में ट्वीट कर लिखा कि पर्ची वाले बाबा से यहीं हमारी विनती है, बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग.. हमारी करनी पूर्ति है।












Click it and Unblock the Notifications