Bihar News: सावन में मटन खाने वाले हिंदू, 'भगवा आतंकवाद' कहने वालों के समर्थक हैं लालू- सुशील कुमार मोदी
Sushil Kumar Modi On Lalu Yadav: बिहार में लोकसभा चुनाव के दांवपेंच के बीच सियासी बयानबाज़ी का दौर जारी है। इसी क्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा है।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या से लेकर अरब अमीरात तक मंदिरों की स्थापना करवाई। वह संतों का सम्मान करते हैं, देश के वीर जवान सैनिकों के साथ दीवाली का जश्न मनाने वाले हिंदूं है। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सावन में मटन और मीट खाने वाले हिंदू हैं।

लालू प्रसाद यादव राम-मंदिर का बहिष्कार करने वाले हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव उनके साथ मटन पार्टी करते हैं, जिनकी पार्टी 'भगवा आतंकवाद' का फ़र्ज़ी नरेटिव गढ़ते हुए आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाते हैं।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मंदिर आंदोलन में बाधक बनने, बिहार में आडवाणी जी की रथयात्रा रोकने जैसी हिंदू-विरोधी राजनीति के लिए लालू प्रसाद यादव को राम-भक्तों से माफी मांगनी चाहिए। लालू प्रसाद की पार्टी (राजद) ने राम चरित मानस की निंदा करने वाले हिंदू को शिक्षा मंत्री बनवाया।
भाजपा ने किसी दूसरे धर्मग्रंथ या धार्मिक प्रतीकों पर कभी बयानबाज़ी नहीं कि, वहीं राजद ने तिलक लगाने वाले हिंदुओं को ढोंगी और देशद्रोही तक कह कर बेइज़्ज़त किया। उन्होंने कहा कि राजद की सियासत में हिंदू 'साम्प्रदायिक' है।
लालू प्रसाद यादव के लिए भारत के निवासी (बंगाली, गुजराती, तमिल, उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, पंजाबी, कश्मीरी और अगड़ा-पिछड़ा, दलित तो हो सकते हैं, लेकिन हिंदू कोई नहीं है। उन्होंने कहा हम लोगों को हिंदू होने पर गर्व है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के लिए समर्पित हैं। लालू प्रसाद यादव अपनी हल्की-ओछी बातों से उनके (पीएम मोदी) पक्ष में उमड़े अपार जनसमर्थन की बड़ी लकीर को छोटी नहीं कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications