PICs: लालू का सामने आया फैन तेजस्वी हो गए एक्साइटेड
इसी बीच उनकी नजर एक ऐसे कार्यकर्ता पर पड़ी जिसने अपने सिर पर हेयर कटिंग से लालटेन बनवाया हुआ था और उसकी कटिंग स्टाइल लालू यादव को समर्पित थी।
पटना। सत्ता से बेदखल होने के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने राजद नेताओं के साथ जनादेश अपमान यात्रा के जरिए बिहार की जनता से रूबरू हो रहे हैं। इसी यात्रा के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ में एक ऐसे कार्यकर्ता पर उनकी नजर पड़ी जिसने उनका मन विभोर कर दिया और उसे अपने गाड़ी में बुलाते हुए कहना पड़ा कि तुम्हारे जोश, जुनून, प्यार, समर्थन और विश्वास ने तो हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा दे दी। आइए जानते हैं किस तरह इस राजद कार्यकर्ता ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिलों को जीता लिया...

Recommended Video



आपको बता दें की तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के साथ-साथ कई राजद नेता 9 अगस्त से जनादेश अपमान यात्रा पर निकले हुए हैं और राज्य की जनता से रूबरू हो रहे हैं। अबतक कई जिलों का दौरा दोनों कर चुके हैं और नीतीश कुमार की अंतर आत्मा को निशाने पर लेकर विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। इसी जनादेश आपमान यात्रा के दौरान मुसलाधार बारिश के बीच कई कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के पीछे-पीछे चल रहे थे। इसी बीच उनकी नजर एक ऐसे कार्यकर्ता पर पड़ी जिसने अपने सिर पर हेयर कटिंग से लालटेन बनवाया हुआ था और उसकी कटिंग स्टाइल लालू यादव को समर्पित थी। सर पर लालटेन के साथ-साथ लालू भी लिखा हुआ था।



फिर क्या था तेजस्वी ने अपना काफिला वहीं रुकवा दिया और उस कार्यकर्ता को अपने पास बुलाया और गाड़ी में बैठाते हुए उसके साथ कई फोटो खिंचवाई। तेजस्वी ने कहा कि युवा की लालू भक्ति देख मुझे फिर से प्रेरणा मिल गई है। साथ ही उन्होंने कहां की आम लोगों का स्नेह मुझे उनके लिए बहुत कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करता है। अपना विश्वास और मोहब्बत बनाए रखें, हम एक दिन जरूर कामयाब होंगे।












Click it and Unblock the Notifications