ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात, कहा- JDU में सबकुछ ठीक है

पटना। पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। वहीं जदयू में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कुछ लोगों का मानना है कि सीएम नीतीश कुमार मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू की तरफ से की गई कवायद से नाराज चल रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि वे आरसीपी सिंह की कार्यशैली से भी नाराज हैं। इसी बीच जदयू के कद्दावर नेता ललन सिंह पार्टी के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। दोनों ही नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात हुई है। वहीं इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

lallan singh met with upendra kushwaha

उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर आवास से बाहर निकले ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा हमारे साथी हैं। इन से मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जदयू में सबकुछ ठीक है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर जदयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने साफ कह दिया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह इसके लिए अधिकृत है, इस पर मैं क्या कर सकता हूं। जदयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि जदयू में सब कुछ ठीक-ठाक है, कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है।

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर नहीं देखें। हमलोग आपस में मिलते-जुलते रहते हैं। कभी वह मेरे घर आते हैं कभी हम उनके घर जाते हैं और मुलाकातों का सिलसिला चलता रहता है। कुशवाहा ने कहा कि इस मुलाकात को राजनीतिक नजर से देखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार का मामला खत्म हो गया है। मंत्रिपरिषद में शामिल होने को लेकर जेडीयू में कोई विवाद नहीं है। जदयू को आगे कैसे मजबूत करना है इस विषय पर दोनों के बीच चर्चा हुई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कल से मेरी यात्रा चंपारण से शुरू हो रही है इस विषय पर भी ललन सिंह से बातचीत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+