कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में JDU के उम्मीदवार ने 11 हजार से ज्यादा मतों से हासिल की जीत

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जदयू के उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी राजद के गणेश भारती को भारी मतों से हराया है। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार अतिरेक कुमार रहे। बता दें कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुानव में 8 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी की अंजू देवी भी चुनावी मैदान में थी। इसके अलावा जन अधिकार पार्टी के योगी चौपाल, समता पार्टी के सच्चिदानंद पासवान और निर्दलीय जीवछ कुमार हजारी और राम बहादुर आजाद चुनाव मैदान में थे।

Kusheshwarsthan assembly byelection result 2021 jdu candidate win more than 11 thousand vote

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 12 हजार 698 वोटों से जीते हैं। अमन भूषण हजारी को 59 हजार 882 वोट मिले, जबकि गणेश भारती को 47 हजार 184 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अतिरेक कुमार को 5602 वोट मिले। जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार योगी चौपाल को 2211 वोट मिले। समता पार्टी के उम्मीदवार सच्चिदानंद पासवान को 2596 मत मिले। इसके अलावा स्वतंत्र उम्मीदवार जीवछ कुमार को 3200 वोट मिले, स्वतंत्र उम्मीदवार राम बहादुर आजाद को 1789 वोट मिले। इसमें नोटा को 2899 वोट भी मिले। बता दें कि इस सीट पर कुल मतदान 1 लाख 30 हजार 986 हुआ था।

वहीं जदयू प्रत्याशी की जीत होने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बधाई देते हुए कहा कि कुशेश्वरस्थान सीट पर जदयू की शानदार जीत सूबे के गरीबों की जीत है। विकास की जीत है। सुशासन की जीत है। लालू प्रसाद यादव जी केवल मुसहर को टिकट देकर आप ना तो उन्हें ठग सकते हैं ना ही बरगला सकते हैं। अब तो आपलोगों के समझ आ गया होगा कि मुसहर किसके साथ है। विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हज़ारी ने कुशेश्वर स्थान में JDU की जीत को नीतीश कुमार के विकास की जीत बताया. महेश्वर हजारी ने कहा कि यह NDA की एकजुटता और नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जीत है। जनता ने जाति पाति को छोड़ विकास के नाम पर वोट दिया।

केंद्र सरकार में मंत्री और JDU के वरिष्ठ नेता आर सी पी सिंह ने कुशेश्वरस्थान में जीत पर जनता को बधाई दी.आर सी पी सिंह ने कहा कि मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं कुशेश्वरस्थान की महान जनता का जिन्होंने NDA समर्थित JDU उम्मीदवार अमन भूषण हज़ारी को अपार बहुमत से विजयी बनाकर हमारे माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में भरपूर विश्वास जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+