Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kurhani Result: नीतीश कुमार का वोट BJP की तरफ खिसक चुका है, सारे हथकंडे हुए फेल- सुशील मोदी

सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा, कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि नीतीश कुमार के महागठबंधन के सारे हथकंडे फेल हो गए।

sushil modi

Kurhani उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद महागठबंधन के नेता मंथन करने में जुटे हैं, तो वहीं विपक्षी दलों के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार को घेरना शुरू कर दिया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। कुढ़नी सीट पर जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नीतीश कुमार के महागठबंधन ने पानी की तरह करोड़ों रुपये कुढ़नी में बहाये। हर हथकंडे अपनाए लिए, इसके बावजूद जनता ने भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित की।

‘सीएम नीतीश के लिए उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल था’

‘सीएम नीतीश के लिए उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल था’

सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा ने आखिरकार कुढ़नी उपचुनाव में जीत दर्ज कर ही ली। गोपालगंज में भी इससे पहले हम जीते थे। लालू जी के नाम का इस्तेमाल कर, किडनी ट्रांसप्लांट को भी मुद्दा बनाते हुए इमोशनल कार्ड भी खेला गया। सीएम नीतीश के लिए कुढ़नी उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था, उन्होंने कई सभाएं की लेकिन फिर भी कुढ़नी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सके।

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफ़ा

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफ़ा

सुशील मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, 2014 के लोकसभा चुनाव में जिस तरह सिर्फ दो सीट आने पर इस्तीफा दे दिया था। कुढ़नी उपचुनाव में हुई करारी हार के बाद भी आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा आप अपने वोट बैंक के मालिक नहीं रहे, आपका वोट भाजपा में खिसक चुका है।

महागठंबधन पर सुशील मोदी ने साधा निशाना

महागठंबधन पर सुशील मोदी ने साधा निशाना

सुशील मोदी ने कहा कि अति पिछड़ा वोट बैंक भारतीय जनता पार्टी की तरफ मूव कर गया है। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी को खड़ा कराकर जो नीतीश कुमार औऱ महागठबंधन ने सहनी और भूमिहार वोट में काट पैदा करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। नीतीश कुमार सारे हथकंडे नाकाम हो गए। भाजपा पर जनता ने विश्वास जताया, इस जीत के लिए कुढ़नी की जनता को बधाई देता हूं।

ये भी पढ़ें: Kurhani By Election: बिहार की कुढ़नी सीट पर ओवैसी की पार्टी AIMIM के उम्मीदवार का नोटा से भी बुरा हाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+