कौन हैं डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, जिन्हें कांग्रेस ने सौंपी बिहार की कमान

राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके लिए कांग्रेस मुख्यालय ने सोमवार को एक पत्र जारी किया।

Akhilesh Prasad Singh

Bihar Congress: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस खुद को हर स्तर पर मजबूत कर रही है। एक ओर भारत जोड़ो यात्रा के तहत पार्टी की ओर एक बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं राज्यों में कर्मठ कार्यकर्ताओं और नेताओं को फ्रंट में लाकर उन्हें एक अवसर दिया जा रहा है। ऐसे में सोमवार को बिहार कांग्रेस में लंबे समय से बने संशय को खत्म कर दिया। राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। आइए जानते हैं कि बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष का राजनीतिक करियर कैसे है और वो किस पृष्ठभूमि से आते हैं?

लालू यादव के रह चुके हैं करीबी
डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह का कद बिहार की राजनीति में सामन्य नहीं माना जाता है। वे बिहार के लालू यादव के बेहद करीबी नेताओं में से एक थे। अखिलेश प्रसाद बिहार के अनुभवी नेता माने जाते हैं। करीब एक दशक तक उन्होंने पहले राज्य फिर केंद्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण राजनीतिक दायित्व का संभाला। पिछले दिनों उन्हें कांग्रेस दिग्गजों के साथ कार्य करने का मौका मिला। जब वे भारत जोड़ो यात्रा दौरान बिहार पहुंचे थे। माना जा रहा है शायद तभी से पार्टी में उन्हें अमह जिम्मेदारी देने की बात निश्चि हो गई थी।

RJD सरकार में मिला था मंत्री पद
बिहार की पूर्व आरजेडी सरकार में अखिलेश प्रसाद सिंह 2000 से लेकर 2004 तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रहे। लेकिन बाद में लालू प्रसाद से उनका मनमुटाव हो गया। आरजेडी से मोहभंग होने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। अब उन्हें राहुल गांधी का करीबी नेता भी माना जाता है। अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार कांग्रेस के कैंपेन समिति के अध्यक्ष भी बनाए गए थे।

कांग्रेस सरकार में रहे केंद्रीय मंत्री
डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह साल 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था। इस वक्त वो मोतिहारी से लोकसभा का चुनाव लड़े थे। इसके बाद कांग्रेस की ओर से2007 में कांग्रेस ने उन्हें खाद उपभोक्ता राज्य मंत्री बनाया गया था। इनके पुत्र आकाश कुमार सिंह भी राजनीति में सक्रिय हैं। साल 2019 के आम चुनाव में उन्होंने रालोसपा के टिकट पर वे पूर्वी चंपारण सीट से चुनाव लड़ा था। वो बात अलग थी कि उनका सामना पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह से था। जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

अरवल में है पैतृक निवास
अखिलेश भूमिहार जाति से हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह के पिता का नाम शिवकुमार प्रसाद सिंह है। वो एक समृद्ध किसान थे, जिन्हें राजनीति से कोई लेना देना नहीं था। इसके उलट बेटे डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह की बिहार में धमक है।

मदन मोहन झा का लेंगे स्थान

सोमवार को कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। जिसमें कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अखिलेश प्रसाद सिंह को सौंपी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की जाती है। डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार कांग्रेस में अब मदन मोहन झा का स्थान लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+