कौन हैं किरण यादव, लालू को हराकर नीतीश कुमार को दे रही हैं टक्कर

किरण यादव नाम की इस लड़की के फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के करीब है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लाइक्स, शेयर, फॉलोअर्स की बातें आम हो गई है। लोग अपने नेता, खिलाड़ी, सेलिब्रिटी को फॉलो करते हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया फेसबुक एक लड़की चर्चा का विष्य बनी हुई है। ये लड़की न तो नेता है, न ही कोई सेलिब्रिटी, लेकिन फेसबुक फॉलोअर्स के मामले में इसने बड़े-बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। किरण यादव नाम की इस लड़की के फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के करीब है।

 फेसबुक पर सनसनी बनीं किरण

फेसबुक पर सनसनी बनीं किरण

सोशल मीडिया पर बिहार की किरण यादव धमाल मचा रही हैं। फेसबुक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के करीब पहुंच गई हैं। फेसबुक पर 951,082 लोग किरण को फोलो करते हैं। इन फोलोअर्स के चलते वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी आगे निकल गई है। उनके फोलोअर्स को संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि ये बता पाना मुश्किल हैं कि आखिर क्यों इतने लोग किरण को फोलो करते हैं।

बिहार की किरण ने मचाई सनसनी

बिहार की किरण ने मचाई सनसनी

किरण के फेसबुक आईडी की जानकारी के मुताबिक वो बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली हैं। किरण यादव ने हाजीपुर के डी.सी. कॉलेज से पढ़ाई की है। किरण के फेसबुक अकाउंट के अनुसार अब वह दिल्ली में रहती हैं। किरण के लिखे पोस्ट लोग खूब पसंद करते हैं। हजारों लोग उनके पोस्ट को शेयर करते हैं।

Recommended Video

    Kiran Yadav having more followers than Lalu Yadav; Know who is she । वनइंडिया हिंदी
    हर मुद्दे पर लिखती हैं किरण

    हर मुद्दे पर लिखती हैं किरण

    किरण न तो राजनेता हैं न ही सामाजिक कार्यकर्ता, लेकिन इसके बावजूद भी वो हर मुद्दे पर अपनी बात लिखती हैं। प्रधानमंत्री के विदेश दौरा हो या फिर नोटबंदी या फिर जीएसटी। वो हर मुद्दे पर अपनी बात पोस्ट के जरिए लिखती है, उनके पोस्ट को हजारों लाइक्स के साथ-साथ सैकड़ों लोगों की तरफ से शेयर किया जाता है। किरण अपने पोस्ट हिंदी में होते है , जिसमें कई गलतियां भी होती हैं।

    लोग पोस्ट का करते हैं इतंजार

    लोग पोस्ट का करते हैं इतंजार

    बहुत कम दिनों में लोकप्रिय हुईं किरण यादव अधिकतर पॉलिटिकल पोस्ट लिखती हैं। उनके पोस्ट में गलतियां होती है, जिसपर लोग खूब कमेंट भी करते हैं। अगर वो हैलो भी लिख देती है तो सैकड़ों लोग उसे लाइक करते हैं।

    नीतीश कुमार को टक्कर

    नीतीश कुमार को टक्कर

    किरण अपने हर पोस्ट के साथ नई फोटो डालती है। फेसबुक ही नहीं ट्विटर पर भी लगभग 40 हजार लोग इस महिला को फॉलो करते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये कि फॉलोवर्स के मामले में वो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को हराकर चुकी हैं। लालू यादव को पीछे छोड़ने के बाद किरन यादव नीतीश कुमार को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+