40 दिन पहले ससुराल वालों ने दामाद सहित दो दोस्तों के सिर काटकर दफना दिया था शव, पुलिस ने किया खुलासा

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बिरबांकी गांव से गायब तीन युवकों की लाश को पुलिस ने खोज निकाला है। दरअसल, महेंद्र मंडा, मुंडका मुंडा और दुर्गा मुंडा नाम के तीन युवक 14 अक्टूबर को लापता हो गए थे और पुलिस ने करीब 40 दिन बाद क्षत-विक्षत अवस्था में अड़की के कोरेया स्थित पोड़ेया जंगल से शव बरामद किया है।

khunti police disclosed murder case of three people

वहीं पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपितों में से कोरेया गांव के रहने वाले महेंद्र मुंडा के ससुर सांडे बोदरा, कानूराम बोदरा व एक महिला है। जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की।

एसपी ने बताया कि अपने दामाद महेंद्र मुंडा पर अपनी बेटी की हत्या करने के साजिश रचने के शक पर सांडे बोदरा ने अपने भाई, पत्नी और अन्य लोगों ने मिलकर तीनों युवकों को कोरेया गांव बुलाया। उस वक्त महेंद्र के साथ मुंडका और दुर्गा भी कोरेया पहुंच गए। तीनों को रात के वक्त खाना खिलाया पिलाया गया और फिर उनकी हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया।

एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने जानकारी दी कि 14 अक्टूबर को बिरबांकी ससुराल जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से ही वो घर नहीं लौटे। इसके बाद मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया फिर छानबीन शुरू हुई। इसी दौरान पुलिस ने मृतक के ससुराल कोरेया में भी पूछताछ की।

इसके बाद मामले का खुलासा हुआ और उक्त कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर ही शव और इनके गायब किए गए सर को भी बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+