'खान सर मेरी हत्या करवा सकते हैं', हुस्नारा खातून कौन, खान सर से क्यों जताया जान का खतर

Khan Sir Vs Husnara Khatun: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को लेकर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उत्तर प्रदेश की रहने वाली हुस्नारा खातून ने पीरबहोर थाने में आवेदन देकर दावा किया है कि उसे खान सर से जान का खतरा है। महिला ने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए पुराने विवाद और कथित तौर पर उसके बारे में जानकारी जुटाए जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े लोगों ने इन आरोपों को साजिश करार दिया है। ऐसे में सवाल है कि आखिर पूरा मामला क्या है?

khan sir faisal khan death

2017 के विवाद का अब क्यों आया जिक्र?

हुस्नारा खातून का दावा है कि साल 2017 में उसकी रूम पार्टनर के साथ खान सर का संपर्क था। महिला के मुताबिक, खान सर करीब छह महीने तक उसके कमरे पर आते-जाते थे। इस दौरान उसने कई बार आपत्ति जताई और करीब दो महीने तक विवाद की स्थिति बनी रही। महिला का कहना है कि मामला उस समय थाना-पुलिस तक भी पहुंचा था। अब करीब 8-9 साल बाद उसने पुराने घटनाक्रम को लेकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

ये भी पढे़ं: 'खान सर मेरी दोस्त के साथ कमरे में बंद रहे थे', कौन हैं हुसनारा खातून? फैजल खान की गर्लफ्रेंड का खोला राज

'मेरे बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी'

महिला ने आरोप लगाया कि उसे नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका पहले भी थी। इसी वजह से उसने अपने एक रिश्तेदार, जो थानेदार हैं, उन्हें इस बारे में जानकारी दी थी। महिला के मुताबिक, रिश्तेदार ने खान सर को डांटा, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी। इसके बाद कुछ समय तक उसे परेशान नहीं किया गया, लेकिन उसका दावा है कि उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश जारी रही। इसी कारण अब उसे अपनी सुरक्षा को लेकर डर लग रहा है।

रूम पार्टनर और खान सर की नजदीकी का दावा

हुस्नारा ने अपनी रूम पार्टनर और खान सर के बीच करीबी संबंध होने का भी दावा किया है। महिला के मुताबिक, कई बार खान सर और उसकी रूम पार्टनर कमरे के अंदर रहते थे और दरवाजा नहीं खोला जाता था। ऐसे में उसे कई-कई घंटे कमरे के बाहर इंतजार करना पड़ता था। महिला का कहना है कि उस दौरान उसे कई ऐसी बातें पता चलीं, जिनके चलते आज भी उसे खुद को असुरक्षित महसूस होता है।

ये भी पढे़ं: रौशन आनंद के आरोपों के बीच प्रिंस यादव के दोस्तों ने बताया रूम नंबर 102 का पूरा सच, क्या हुआ था उस रात?

पुलिस ने दर्ज किया बयान, सुरक्षा का भरोसा

महिला ने पीरबहोर थाने में आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के साथ उसका बयान भी दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक, थाना स्तर से उसे सुरक्षा का भरोसा दिया गया है और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने को कहा गया है। पुलिस ने संपर्क के लिए नंबर भी उपलब्ध कराया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

खान ग्लोबल स्टडीज ने बताया साजिश

इस पूरे मामले पर खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े लोगों ने आरोपों को साजिश बताया है। उनका सवाल है कि अगर घटना 2017 की है तो करीब 8-9 साल बाद शिकायत क्यों की जा रही है। उनका यह भी कहना है कि वर्तमान समय में खान सर और महिला के बीच किसी तरह की बातचीत नहीं है। ऐसे में शिकायत के पीछे की वजह पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और दोनों पक्षों के दावों की सच्चाई जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+