बिहारः छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पंचायत ने नाबालिग को दी तालिबानी सजा, कांप जाएगी रूह

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबलिग लड़के को दबंगों की पंचायत ने रूह कंपा देने वाली सजा सुनाई है। नाबालिग को यह सजा गांव के मुखिया की मौजूदगी में दी गई। सजा के तहत छेड़छाड़ के आरोप में पहले तो उसे एक पेड़ से बांध कर पीटा गया फिर उसके सिर का आधा बाल मुंडवा दिया गया। इसके बाद भी जब लोगों का मन नहीं भरा तो उसके चेहरे पर कालिख-चूना पोता गया, फिर पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया गया।

khagariya panchayat did misbehaved with minor in case of eve teasing

घटना के बाद से उत्‍पीड़न कर शिकार नाबालिग सदमे में हैं। वहीं गांव के लोगों के इस व्यवहार से परिवार डरा हुआ है। परिवार वालों का सवाल है कि आरोप की जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई के बदले खाप पंचायत जैसी ऐसी तालिबानी सजा क्‍यों दी गई?

प्राप्त जानकारी के अनुसार खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के महिनाथ नगर गांव में एक किशोर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा। इसके बाद गांव के दबंगों की पंचायत बैठी। इसमें मुखिया शिव शंकर यादव भी मौजूद रहे। फिर, पंचायत के फरमान के अनुसार उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। फिर, बाल मुंडवा कर सिर पर कालिख-चूना पोता गया और उसे उसी हालत में गांव में घुमा गया।

घटना के दौरान किशोर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। तमाशा देख रही भीड़ में से भी किसी ने विरोध में आवाज नहीं उठाई। बाद में सूचना मिलने पर बेलदौर के थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव मौके पर पहुंचे, जब उसकी जान बची। वे पीड़ित किशोर को थाना ले गए। पीड़ित किशोर इसी साल 10वीं की परीक्षा उत्‍तीर्ण किया है।

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित किशोर ने खुद को बेकसूर बताया है। उसके परिवार का कहना है कि केवल आरोप लगा कर ऐसी बर्बर सजा नहीं दी जानी चाहिए थी। देश का कानून भी तो कोई चीज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+