अंचल कार्यालय में हुई फिल्मी अंदाज़ में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 11 लोगों ने बनाया था प्लान
Khagaria Crime News: मंगलवार को खगड़िया अंचल कार्यालय में हुई फिल्मी अंदाज़ में चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

Khagaria News Update: मंगलवार की रात अंचल कार्यालय से 3 रायफल और 90 गोली चोरी होने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने गुरुवार को मामले की गुत्थी सुलझा ली। 3 रायफल और 85 गोली बरामनद की गई है, वहीं 5 गोली की तलाश जारी है।
पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, इन लोगों ने फिल्मी अंदाज में चोरी करने का प्लान तैयार किया था। 19 अप्रैल को ही चोरी की साजिश रची गई, चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने मौका ए वारदात का जायज़ा लिया।
पुलिस ने जब अंचल कार्यालय पहुंच कर जांच शुरू की तो पाया कि कार्यालय भवन में लगे CCTV कैमरे में सो दो के एंगल बदले हुए हैं। पुलिस को शक हुआ तो जांच की गई, जिसमे पता चला कि 19 अप्रैल को एक और 20 अप्रैल को दूसरे कैमरे का एंगल चेंज किया गया था।2 मई की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने परत दर परत जांच तेज़ तो राज़ खुलते चले गए। प्रखंड मुख्यालय के सरकारी भवन से कुछ दिन पहले दरवाजा और खिड़की की चोरी हुई थी। सहरी टोला के रहने वाले गोलक सदा के बेटे अजय कुमार ने यह चोरी की थी। पुलिस ने शक के आधार पर अजय के पिता गोलक सदा से पूछताछ की।
गोलक सदा की निशानदेही पर अजय कुमार को गिरफ्तार किया और फिर पुलिस की पूछताछ में उसने सब कुछ इगल दिया। चोरी हुई रायफल और गोली भी बरामद हुई। पुलिस ने वारदात में शामिल अरमान कुमार, काली कुमार (सोनू), मंजेश सदा को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी मुसहरी टोला निवासी है।
एसपी अमितेश कुमार की मानें तो चोरी की वारदात में 11 लोगों के शामिल हैं। चोरी के बाद रायफल और कारतूस को बोरी में भरकर मुसहरी टोला स्थित तालाब के अंदर मिट्टी के नीचे छिपा दिया था। चोरी की रायफल और कारतूस को किसी गिरोह को बेचने की तैयारी थी। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications