Viral Video: महिला स्वास्थ्यकर्मी से मसाज करवाने वाले डॉक्टर की कहानी में नया मोड़,पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप

Khagaria Doctor Viral Video: 3 फरवरी 2023 को सोशल मीडिया पर खगड़िया जिला के सदर PHC प्रभारी डॉ. कृष्णा कुमार का महिला कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर दीपिका सहनी से फेस मसाज का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को शो कॉज़ नोटिस जारी हुआ था, जिसमें उन्होंने खुद को दोस्त बताया था। इसके साथ ही एक दूसरे को पसंद करते हुए भविष्य में एक साथ होने की भी बात कही थी। अब इस मामले में एक और ट्विस्ट आया है।

PHC प्रभारी डॉ. कृष्णा कुमार की पत्नी रेणु कुमारी ने बताया कि वह 43 साल की है। 8 फरवरी 2013 को मुजफ्फरपुर निवासी कृष्णा कुमार से शादी हुई थी। शादी से करीब 1 साल पहले, अदालत में भी शादी रचाई थी। इसके बाद पूरे रीति रिवाज के साथ धूमधाम से शादी हुई थी।

 Dr Kunal Kumar Viral Video

रेणु के पिता ने शादी में सारा सामान दिया, इसके अलावा ख़्रर्च के लिए 10 लाख रुपये और 15 लाख रुपए कैश अलग से दिए थे। शादी के बाद कुणाल और रेणु को एक बेटा भी हुआ जिसकी उम्र 10 साल पहुंचने वाली है। रेणु का आरोप है कि कैश और सामान लेने के बाद भी ससुराल वाले दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

शादी के वक्त कुणाल डॉक्टर नहीं बने थे, पढ़ाई ही कर रहे थे। जब तक वह पढ़ाई कर रहे थे सब कुछ ठीक चल रहा था। कुणाल के डॉक्टर बनने के बाद ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुणाल की मां उसे दूसरी शादी करने के लिए उकसाती रहती है।

रेणु ने अपने सास, ससुर, ननंद और देवर पर शारीरिक और मांसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सभी लोग ताने मारते थे, कि इसके बाप ने झांसे में लेकर शादी करवा दी। जब इन बातों के खिलाफ़ कुछ बोलती तो लाठी डंडों से पिटाई करते, धीरे-धीरे ज़रूरतों का सामान देना भी बंद कर दिया।

रेणु ने कहा कि यह सब मामला चल ही रहा था, इसी दौरान सोशल मीडिया पर मेरी पति का फेस मसाज कराते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद से पति-पत्नी के रिश्ते में कुछ भी सही नही है। कुणाल मुझे छोड़ना चाहते हैं।

मैं कुणाला के साथ ही रहना चाहती हूं। इस बाबत उनके वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की लेकिन कोई हल नहीं निकला। पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर मारपीट कर कुणाल ने जान से मारने की धमकी दी। रेणु ने इस पूरे मामले के खिलाफ़ दीघा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+