Khagaria Lok Sabha Seat: यादव के गढ़ में एक बार ही रोशन हुआ है ‘लालटेन’, जानिए सियासी इतिहास

Khagaria Lok Sabha Seat: बिहार में लोकसभा चुनाव की सियासी चर्चा शुरू होने के साथ ही लोकसभा सीटों पर भी मंथन शुरू हो चुका है। इसी क्रम में आज हम आपको खगड़िया का सियासी इतिहास और समीकरण बताने जा रहे हैं। प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों में यादवों के गढ़ वाली सीट में खगड़िया का नाम भी शुमार किया जाता है। खगड़िया जिले का इतिहास बहुत ही पुराना है। महाभारत काल में इस इलाके का नाम चम्पा था और कर्ण की राजधानी थी। साल 1957 में खागड़िया लोकसभा सीट अस्तित्व में आई।

खगड़िया सीट से 1957 में कांग्रेस के प्रत्याशी जिया लाल मंडल ने पार्टी का झंडा बुलंद किया था। 1962 में भी उन्होंने ही जीत दर्ज की। 1967 के लोकसभा चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी कामेश्वर सिंह ने जीत का परचम लहराया। 1971 में भी संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी शिवशंकर प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की। पांचवे लोकसभा चुनाव 1977 में जनता पार्टी के ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की।

Khagaria Lok Sabha Seat political history

1980 और 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने फिर से सांसद की कुर्सी पर कब्ज़ा जमाया। 1989 से 1998 तक जनता दल के प्रत्याशी ने जीत का झंडा बुलंद रखा। 1998 के लोकसभा चुनाव में समता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

1999 में हुए खगड़िया लोकसभा सीट पर उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में 2004 में पहली बार यादव के गढ़ में राजद की लालटेन रोशन हुई। 2009 के लोकसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी ने दोबारा से सीट पर क़ब्ज़ा जमा लिया। NDA गठबंधन के तहत 2014 में इस सीट पर लोजपा के प्रत्याशी ने चौधरी महबूब अली कैसर ने जीत दर्ज की। 2019 में भी उन्होंने ही पार्टी का परचम बुलंद किया है।

खगड़िया लोकसभा सीट से सांसदों की सूची

1957: जियालाल मंडल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1962: जियालाल मंडल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1967: कामेश्वर सिंह, संयुक्ता सोशलिस्ट पार्टी

1971: शिव शंकर प्रसाद यादव, संयुक्ता सोशलिस्ट पार्टी

1977: ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव, जनता पार्टी

1980: सतीश प्रसाद सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1984: चंद्र शेखर प्रसाद वर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1989: राम शरण यादव, जनता दल

1991: राम शरण यादव, जनता दल

1996: अनिल कुमार यादव, जनता दल

1998: शकुनि चौधरी कुशवाह, समता पार्टी

1999: रेणु कुमारी सिंह, जनता दल (यूनाइटेड)

2004: रवीन्द्र कुमार राणा, राष्ट्रीय जनता दल

2009: दिनेश चंद्र यादव, जनता दल (यूनाइटेड)

2014: महबूब अली कैसर, लोक जनशक्ति पार्टी

2019: महबूब अली कैसर, लोक जनशक्ति पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+