बिहारः 21 साल के लड़के ने 4 बच्चों की मां की मांग में भरा सिंदूर, भरी पंचायत में तय हुआ रिश्ता

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के शिरोमणी टोला नयागांव के रहने वाले 21 वर्षीय लड़के ने चार बच्चों की 41 वर्षीय मां से शादी रचा ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक का महिला के साथ पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की देर शाम को महिला के घर पर स्थानीय लोगों ने जोड़ावरपुर व दरियापुर भेलवा पंचायत के सरपंच को बुलाया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और सरपंच की मौजूदगी में महिला और युवक से पूछताछ हुई।

khagaria 21 years old boy did marriage with 41 years old woman

पंचों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के बीच पंचनामा बनाकर स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक ने महिला की मांग में सिंदुर भर दिया। बताया जा रहा है कि यह शादी अंतर जातीय है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। पंचनामा में यह फैसला लिया गया है कि महिला के साथ उसके दो बच्चे रहेंगे बाकी के दो बच्ची अपनी दादी के पास रहेंगे।

खेल रहे बच्चे स्कूल में हो गए बंद

वहीं बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड के लखनपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां स्कूल के अंदर तीन बच्चे छूट गए और मेन गेट में ताला लगाकर हेडमास्टर और शिक्षक निकल गए। जब बच्चों के रोने की आवाज आसपास के लोगों को सुनाई दी तो वे लोग स्कूल के पास पहुंचे तो देखा कि गेट पर ताला जड़ा हुआ है और अंदर दो छात्र और एक छात्रा दहाड़ मारकर रो रही थी। यह घटना 17 अगस्त की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं इस मामले को लेकर स्कूल के हेडमास्टर अरविंद मालाकार ने बताया कि बीते 17 अगस्त को निर्धारित समय पर बच्चों को छुट्टी दे दी गई थी। शिक्षकों के साथ मीटिंग चल रही थी। लगभग चार बजे उन्होंने खुद और शिक्षकों ने स्कूल परिसर का मुआयना करके स्कूल में ताला लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+