Keoti Election Result 2020: केवटी सीट पर भाजपा के मुरारी मोहन जीते, राजद के अब्दुल बारी को 8000 वोटों से हराया

Keoti Election Result 2020: केवटी सीट पर भाजपा के मुरारी मोहन जीते, राजद के अब्दुल बारी को 8000 वोटों से हराया

नई दिल्ली। बिहार के दरभंगा जिले की केवटी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मुरारी मोहन झा की जीत गए हैं। मुरारी मोहन ने राष्ट्रीय जनता दल के अब्दुल बारी सिद्दीकी को आठ हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। अब्दुल बारी सिद्दीकी पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री और राजद के बड़े चेहरे रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के फराज फातमी ने यहां से भाजपा उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में मुरारी मोहन ने केवटी सीट को राजद से छीन ली है।

2015 में केवटी विधानसभा सीट से जीती थी आरजेडी

2015 में केवटी विधानसभा सीट से जीती थी आरजेडी

केवटी विधानसभा सीट से आरजेडी के फराज फातमी 2015 में विधायक थे, जिनकी जगह अपने सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को राजद ने कैंडिडेट बनाया था लेकिन वो जीत हासिल करने में कामयाब नहीं रहे। अब्दुल बारी सिद्दीकी सात बार विधायक रह चुके हैं। सिद्दीकी की परंपरागत सीट अलीनगर रही है लेकिन इस बार वो सीट बदलकर केवटी से चुनाव लड़े।

केवटी में रहती है राजद और भाजपा की टक्कर

केवटी में रहती है राजद और भाजपा की टक्कर

केवटी से पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने समीउल्ला खान जबकि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने चांद बाबू रहमान को उम्मीदवार बनाया लेकिन राजद और भाजपा में ही सीट पर मुख्य मुकाबला रहा। दरअसल, केवटी सीट पर लंबे समय से भाजपा और राजद में ही मुकाबला रहा है। 2005 और 2010 में यहां भाजपा जीती थी। वहीं इससे पहले तीन बार यानी 1990-95 और 2000 में इस सीट पर राजद का कब्जा था। इसके बाद 2015 में राजद और अब 2020 में एक बार फिर भाजपा जीत गई है।

Recommended Video

    Bihar Election Result 2020: Pushpam Priya दोनों सीटों पर पीछे, बोलीं- EVM Hacked | वनइंडिया हिंदी
    बिहार में फिर बनती दिख रही नीतीश सरकार

    बिहार में फिर बनती दिख रही नीतीश सरकार

    बिहार की 243 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। अभी तक के रुझानों में एनडीए 120 सीटों पर आगे चल रही है। जो बहुमत के आंकड़े यानी 122 के करीब है। महागठबंधन को 106 सीटों पर बढ़त है। रुझानों को देखें तो अब एनडीए की सरकार बनती दिख रही है पार्टी के हिसाब से बात करें को भाजपा सबसे ज्यादा 73 सीटों पर बढ़त में है। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल को 68 सीटों पर लीड है। जनता दल यू को 47 और कांग्रेस की 20 सीटों पर बढ़त है। इसके बाद भाकपा माले को 12 सीटों पर करीब-करीब स्पष्ट बढ़त मिल रही है। इसके अलावा विकासशील इंसान पार्टी को 5 और लोक जनशक्ति पार्टी को दो सीटों पर बढ़त है। एआईएमआईएम और बसपा को दो-दो, सीपीआई और सीपीएम को तीन-तीन सीटों पर बढ़त मिली हुई है। पांच सीटों पर निर्दलीयों को बढ़त है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Election Result 2020: राघोपुर में तेजस्वी यादव का क्या हुआ, जानिए हारे या जीते

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+