Bihar Election Result 2020: राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव 9500 वोटों से आगे

Raghopur Election Result 2020: राघोपुर में तेजस्वी यादव 700 वोटों से आगे

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। कई सीटों पर खासतौर से आज निगाहे हैं। इनमें राघोपुर विधानसभा सीट भी है, जहां से महागठबंधन के सीएम फेस, राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव मैदान में हैं। राघोपुर सीट पर तेजस्वी ने लगातार बढ़त बनाई है। उनकी बढ़त 9500 वोट की हो गई है। ताजा रुझान आने तक तेजस्वी भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार यादव से 9500 वोट से आगे चल रहे हैं। तेजस्वी यादव 2015 में भी राघोपुर से ही विधायक चुने गए थे। इसी सीट पर वो फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

Raghopur Election Result 2020 RJD Tejaswi Yadav Leading Raghopur vidhansabha

Recommended Video

    Bihar Election Results 2020: कभी भी पलट सकती है बाजी, 30 सीटों पर 1000 से कम का अंतर |वनइंडिया हिंदी

    शुरुआती रुझानों में महागठबंधन की बढ़त दिखने के बाद बिहार चुनाव के नतीजे अब दिलचस्प हो गए हैं। किसको यहां से सरकार बनाने का मौका मिलेगा, ये कहना अभी मुश्किल है। कई बड़े चेहरे शुरुआत में पिछड़ते दिख रहे हैं। ताजा रुझानों में बिहार की 243 सीटों में महागठबंधन 110 और एनडीए 120 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रदेश में 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जहां वोटों की गिनती जारी है।

    बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ है। प्रदेश में पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को वोट डाले गए। आज नतीजों का ऐलान हो रहा है।बता दें कि इस समय बिहार में एनडीए (जदयू+भाजपा) की सरकार है। इस चुनाव में भी एनडीए और राजद, कांग्रेस, वामपंथी दलों में सीधा मुकाबला दिख रहा है। इसके अलावा लोजपा एनडीए से बाहर होकर चुनाव लड़ी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+